संपर्क : 7454046894
वायरस से बचाव कैसे करें
![](https://in.hayatbar.com/sites/in.hayatbar.com/files/gallery/CROONA%20fizika%20%281%29.jpg)
![](https://in.hayatbar.com/sites/in.hayatbar.com/files/gallery/CROONA%20fizika%20%282%29.jpg)
![](https://in.hayatbar.com/sites/in.hayatbar.com/files/gallery/CROONA%20fizika%20%283%29.jpg)
![](https://in.hayatbar.com/sites/in.hayatbar.com/files/gallery/CROONA%20fizika%20%284%29.jpg)
![](https://in.hayatbar.com/sites/in.hayatbar.com/files/gallery/CROONA%20fizika%20%285%29.jpg)
![](https://in.hayatbar.com/sites/in.hayatbar.com/files/gallery/CROONA%20fizika%20%286%29.jpg)
![](https://in.hayatbar.com/sites/in.hayatbar.com/files/gallery/CROONA%20fizika%20%287%29.jpg)
![](https://in.hayatbar.com/sites/in.hayatbar.com/files/gallery/CROONA%20fizika%20%288%29.jpg)
कोरोना वायरस अब चीन में उतनी तीव्र गति से नहीं फ़ैल रहा है जितना दुनिया के अन्य देशों में फैल रहा है. कोविड 19 नाम का यह वायरस अब तक 70 से ज़्यादा देशों में फैल चुका है.
भारत में दिल्ली और तेलंगाना में भी इसके कई मामले सामने आए हैं. इटली के पर्यटकों के एक दल के कोरोना से संक्रमित होने के बाद भारत में इसके पुष्ट मामलों की संख्या 28 हो गयी है. कोरोना के संक्रमण के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए सावधानी बरतने की ज़रूरत है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके.
दिल्ली-एनसीआर के लोगों में एक अलग ही बेचैनी देखने को मिली है. मेडिकल स्टोर्स में मास्क और सैनिटाइजर की कमी हो गई है, क्योंकि लोग तेजी से इन्हें खरीदने के लिए दौड़ रहे हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन, पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) से प्राप्त सूचना के आधार पर हम आपको कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बता रहे हैं.