संपर्क : 7454046894
दुनिया का सबसे मीठा फल अंजीर है।

दुनिया का सबसे मीठा फल अंजीर है। अंजीर में 63 प्रतिशत चीनी होने के कारण इसे विश्व के सबसे मीठे फल का दर्जा मिला है। अंजीर में पोटैशियम अधिक मात्रा में होती है जोकि रक्तचाप और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में काफी सहायता करता है। अंजीर के सूखे फल में चीनी की मात्रा लगभग 62 प्रतिशत तथा ताजे पके फल में 22 प्रतिशत होती है।यह अंजीर का फल विश्व के ऐसे पुराने फलों में से एक है जिसकी जानकारी प्रचीन समयकाल में भी मिस्त्र के फैरोह लोगों को थी।
अंजीर फल का सेवन प्रतिदिन करने से वजन को आसानी से घटाया जा सकता है और साथ ही साथ यह फल हमारे दिल को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा एन्टीऑक्सिडेंट गुण से भरपूर होने के कारण अंजीर फल फ्री-रैडिकल्स के क्षति से डी.एन.ए. की रक्षा करता है जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।अंजीर फल को प्राचीन काल से ही लोग सेक्स में उत्तेजना लाने के लिए प्रयोग में लाते रहे है। इसके साथ साथ यह फल फर्टिलटी अर्थार्थ प्रजनन में भी सहायता करता है।
क्योंकि इस फल में अधिक मात्रा में जिन्क, मैंगनीज, और मैग्नेशियम होता है जिसे प्रजनन क्षमता को कई गुना तक बढ़ाया जा सकता है। इस फल को पूरा का पूरा खाया जा सकता है यानि कि छिलका बीज और गूदे सहित खाया जा सकता है। यह फल कब्ज के लिए रामबाण औषधि है।
अंजीर फल सबसे मीठा और सबसे पुराना फल है जोकि प्राचीनकाल से ही संसार में उपलब्ध है। इसकी गुणवत्ता भी उतनी ही अधिक है जितनी कि इसकी मिठास। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होने के कारण इस फल को शरीर के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। अंजीर खाने से पेट के कीड़े भी समाप्त हो जाते है जिससे बच्चो के लिए भी इसको उतना ही फायदेमंद माना गया है।
Comments
Anand
8 April 2021 - 7:57pm
Permalink
पृथ्वी पर सबसे मीठा फल कौन सा है?
दुनिया का सबसे मीठा फल अंजीर है।
अंजीर में 63 प्रतिशत चीनी होने के कारण इसे विश्व के सबसे मीठे फल का दर्जा मिला है।