आँखों का लाल होना जानिये हमारी आँखे क्यों लाल होती है कारण और लक्षण तथा समाधान

आंखें लाल होना आम बात है, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। अगर आंख लाल है और उसमें दर्द होता है, तो फिर भी गनीमत है, लेकिन अगर आंख लाल होने पर दर्द न हो तो यह और ज्यादा खतरनाक स्थिति हो सकती है। आंख लाल होने की तमाम वजहों, उस स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और इसके इलाज के बारे में बता रहे हैं

आंख लाल होने की प्रमुख कारण 

  •  कंजंक्टिवाइटिस
  •  कॉर्नियल अल्सर
  • काला मोतिया (ग्लूकोमा)
  • आयराइटिस
  • स्कलेराइटिस
  • एपिस्केलराइटिस
  • एंडोफ्थेलमाइटिस
  • आंख में चोट लगना

कंजंक्टिवाइटिस
आंख के ग्लोब के ऊपर (बीच के कॉर्निया क्षेत्र को छोड़कर) एक महीन झिल्ली चढ़ी होती है, जिसे कंजंक्टाइवा कहते है। कंजंक्टाइवा में किसी भी तरह के इंफेक्शन (बैक्टीरियल, वायरल, फंगल) या एलर्जी होने पर सूजन आ जाती है, जिसे कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है।

 सुबह के वक्त आंख चिपकी मिलती है और कीचड़ आने लगता है, तो यह बैक्टिरियल कंजंक्टिवाइटिस का लक्षण हो सकता है। इसमें ब्रॉड स्पेक्ट्रम ऐंटिबायॉटिक आई-ड्रॉप्स जैसे सिपरोफ्लॉक्सेसिन (Ciprofloxacin), ऑफ्लोक्सेसिन (Ciprofloxacin), गैटिफ्लोक्सेसिन (Ciprofloxacin), स्पारफ्लोक्सेसिन (Sparfloxacin) यूज कर सकते हैं। एक-एक बूंद दिन में तीन से चार बार डाल सकते हैं। दो से तीन दिन में अगर ठीक नहीं होते तो किसी आंखों के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

अगर आंख लाल हो जाती है और उससे पानी गिरने लगता है, तो यह वायरल और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है। वायरल कंजंक्टिवाइटिस अपने आप पांच से सात दिन में ठीक हो जाता है लेकिन इसमें बैक्टीरियल इंफेक्शन न हो, इसलिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम ऐंटिबायॉटिक आई-ड्रॉप का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। आराम न मिले तो डॉक्टर से सलाह लें।

आंख में चुभन महसूस होती है, तेज रोशनी में चौंध लगती है, आंख में तेज खुजली होती है, तो यह एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस हो सकती है। क्लोरफेनेरामिन (Chlorphenaramine) और सोडियम क्रोमोग्लाइकेट (Sodium Cromoglycate) जैसी ऐंटिएलर्जिक आई-ड्रॉप्स दिन में तीन बार एक-एक बूंद डाल सकते हैं। दो से तीन दिन में आराम न मिले तो डॉक्टर की सलाह लें।

 कंजंक्टिवाइटिस होने पर मरीज को अपनी आंख दिन में तीन-चार बार साफ पानी से धोनी चाहिए।

कंजंक्टिवाइटिस में स्टेरॉयड वाली दवा जैसे डेक्सामिथासोन (Dexamethasone), बीटामिथासोन (Betamethasone) आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर जरूरी है, तो सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही आई-ड्रॉप्स डालें और उतने ही दिन जितने दिन आपके डॉक्टर कहें। स्टेरॉयड वाली दवा के ज्यादा इस्तेमाल से काफी नुकसान देखने को मिल सकते हैं।

ये सभी दवाएं जेनरिक हैं। दवाएं बाजार में अलग-अलग ब्रैंड नामों से उपलब्ध हैं।

बचाव

  • कंजंक्टिवाइटिस अगर इंफेक्शन की वजह से है तो ऐसे शख्स से हाथ नही मिलाना चाहिए, नहीं तो इंफेक्शन हाथ के जरिए स्वस्थ व्यक्ति की आंख में भी हो सकता है।
  •  
  • ऐसे शख्स का तौलिया या रुमाल भी इस्तेमाल नही करना चाहिए। बरसात के मौसम में स्विमिंग पूल में नहीं जाना चाहिए वरना कंजंक्टिवाइटिस इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने का खतरा रहता है।
  •  
  • गर्मी के मौसम में अच्छी क्वॉलिटी का धूप का चश्मा पहनना चाहिए। चश्मा आंख को तेज धूप, धूल और गंदगी से बचाता है, जो एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के कारण होते हैं।

कॉर्नियल अल्सर
आंख के बीच में गोलाकार क्षेत्र को कॉर्निया (काला वाला गोल हिस्सा, जिसे पुतली भी कहते हैं) कहते हैं। कॉर्निया पर हुए घाव को कॉर्नियल अल्सर कहा जाता है। यह मरीज के लिए बेहद तकलीफदेह स्थिति होती है। कॉर्नियल अल्सर में आमतौर पर बैक्टीरियल, वायरल और फंगल इंफेक्शन होता है।

लक्षण

  •  आंख लाल होना।
  •  तेज दर्द रहना।
  •  सूजन होना।
  •  आंख खोलने में दिक्कत।
  •  पानी आना।
  •  तेज रोशनी में चौंध लगना।

इलाज

  •  कॉर्नियल अल्सर होने पर आंख की गर्म पानी में साफ और स्टरलाइज्ड रुई डालकर सिकाई करनी चाहिए।
  •  
  •  ब्रॉड स्पेक्ट्रम ऐंटिबायॉटिक आई-ड्रॉप दिन में तीन से चार बार डालनी चाहिए।
  •  
  •  कॉर्नियल अल्सर आंख की एक गंभीर समस्या है इसलिए इसमें फौरन आंखों के डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। इलाज में देरी करने से आंख में फुला या माड़ा (कॉर्नियल ओपेसिटी) होने और व्यक्ति के अंधा तक हो जाने की आशंका होती है।
  •  
  •  इसमें स्टेरॉयड वाली दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी दवाएं कॉर्नियल ओपेसिटी की आशंका को बढ़ा देती हैं।

काला मोतिया (ग्लूकोमा)
काला मोतिया (ग्लूकोमा) में आंख के अंदर का दबाव (इंट्राऑक्युलर प्रेशर) बढ़ जाता है, जिससे आंख के पर्दे पर पाई जाने वाली नस (ऑप्टिक नर्व) सूखने (खराब होने) लगती हैं और व्यक्ति की नजर लगातार कम होती जाती है। काला मोतिया में आंख में पाया जाने वाला द्रव्य या तो ज्यादा बनने लगता है या उसके बहाव में रुकावट होने लगती है जिसके कारण आंख का दबाव (इंट्राऑक्युलर प्रेशर) बढ़ जाता है।

लक्षण

  • आंख लाल होना।
  • आंख से पानी आना।
  • रोशनी के क्षेत्र (फील्ड ऑफ विजन) का कम होना।
  • आंख में तेज दर्द होना।
  • सिर में दर्द होना, उल्टी आना।
  • रोशनी के चारों तरफ इंद्रधनुषी रंगों का दिखाई देना।
  • पढ़ने और पास का काम करने में दिक्कत होना।

इलाज
काला मोतिया में खुद इलाज नहीं करना चाहिए। यह आंखों की एक गंभीर बीमारी है। इसकी वजह से एक बार आंख की जो रोशनी चली जाती है, उसे वापस ला पाना संभव नही होता। प्राइमरी ओपन ऐंगल ग्लूकोमा में कोई लक्षण नहीं होता। जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक आंखों की रोशनी का काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए 40 साल की उम्र के बाद आंखों का रेग्युलर चेकअप कराते रहना चाहिए। जिन लोगों के चश्मे का नंबर बार-बार बदल रहा है, डायबीटीज है या परिवार में किसी को काला मोतिया है, उन्हें साल में एक बार अपनी आंखों के प्रेशर और फील्ड ऑफ विजन की जांच कराते रहना चाहिए। अगर काला मोतिया निकलता है, तो डॉक्टर की देख-रेख में इसका इलाज कराना चाहिए।

आयराइटिस
आंख के कॉर्निया के पीछे आइरिस होती है। आइरिस में आई सूजन को आयराइटिस कहते हैं। आयराइटिस के बहुत से कारण होते है जैसे टीबी, लेप्रोसी, सिफलिस, बैक्टीरियल इंफेक्शन। कुछ मरीजों में तो कारण का पता भी नहीं लग पाता।

  • आंख में दर्द होना।
  • तेज रोशनी में चौंध लगना।
  • देखने में दिक्कत होना।
  • आंख के अंदर पस होना।
  • आंख के अंदर खून आना।

इलाज
आयराइटिस में खुद इलाज नहीं करना चाहिए। बिना समय गंवाए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस बीमारी के दुष्प्रभाव से आंख में मोतियाबिंद या काला मोतिया हो सकता है, जो आंख की रोशनी के लिए खतरनाक स्थिति है।

स्कलेराइटिस
स्कलेराइटिस आंख की गंभीर बीमारी होती है। इसका अगर समय से सही इलाज न किया जाए तो यह बीमारी आंखों की रोशनी के लिए नुकसानदेह हो सकती है। आंख के सफेद हिस्से की कोई खास जगह लाल हो जाती है। रह्नयूमेटॉयड आर्थराइटिस जैसी जोड़ों की बीमारी वालों की आंखों में यह आमतौर पर देखने को मिलती है। इसके अलावा टीबी और कुष्ठ के मरीजों में भी यह बीमारी देखने को मिलती है।

लक्षण

  • आंख लाल रहना (कभी-2 एक खास जगह पर आंख लाल होती है)
  • दर्द रहना, दर्द आंख से जबड़े की तरफ भी जाता महसूस होता है।
  • आंख से पानी जाना।
  • आंख की रोशनी कम होना।

इलाज
इलाज खुद नहीं करना चाहिए। डॉक्टर से मिलकर फौरन इलाज शुरू कर देना चाहिए। ऐसा न करने पर इस बीमारी के दुष्प्रभाव जैसे कॉर्निया पर सूजन (किरेटाइटिस), मोतियाबिंद या काला मोतिया होने की आशंका रहती है।

एपीस्क्लेराइटिस
एपीस्क्लेराइटिस, स्कलेरा (आंख का सफेद वाला हिस्सा) के ऊपर पाए जाने टेननस कैपसूल की सूजन को कहते है। एपीस्कलेराइटिस आमतौर पर जवान लोगों में देखने को मिलती है और महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। यह गाउट, सोरायसिस और टीबी के मरीजों में आमतौर पर देखने को मिलती है।

लक्षण

  • जलन होना।
  • चुभन महसूस होना।
  • पानी जाना।

इलाज
एपीस्कलेराइटिस में खास इलाज की जरूरत होती है इसलिए इसका खुद इलाज नहीं किया जा सकता। किसी डॉक्टर से ही इसका इलाज कराना चाहिए।

एंडोफ्थेलमाइटिस
एंडोफ्थेलमाइटिस में आंख के अंदर इंफेक्शन हो जाता है। आंख के इंटीरियर चैंबर में पस पड़ जाता है, जिसके कारण आंख लाल हो जाती है, उसमें तेज दर्द होता है, सूजन आ जाती है और पानी आने लगता है। रोशनी भी कम हो जाती है। इस बीमारी के इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आंख की रोशनी चले जाने का खतरा रहता है।

आंख में चोट
आंख में चोट लगने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जरा-सी चोट किसी को अंधा बना सकती है। कई बार चोट लगने पर लक्षण सामान्य ही होते हैं जैसे आंख लाल होना, पानी जाना, दर्द होना आदि। आंख में चोट लगने पर आंखों के डॉक्टर से आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए। चोट लगने से आंख में मोतियाबिंद, काला मोतिया या कॉर्नियल अल्सर हो सकता है। इसकी वजह से आंख का पर्दा अपनी जगह से खिसक सकता है, जिसे रेटिनल डिटैचमेंट कहते हैं। आंख में चोट लगने पर समय से जांच कराकर इलाज कराना चाहिए।

Vote: 
2
Average: 2 (1 vote)

New Health Updates

S.No Total views Views today
1 स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक 62,148 37
2 गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय 450 25
3 प्रेगनेंसी में डांस करने के तरीके 3,519 18
4 कान दर्द के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज 1,263 16
5 लड़की के गर्लफ्रेंड बनने के इशारे 604 13
6 बच्चा कैसे होता है 933 12
7 क्या है दुनिया का सबसे सेहतमंद खाना 7,668 12
8 दोस्त बनाने के सबसे आसान तरीके 8,450 11
9 जानिए हंसना सेहत के लिए क्यों है जरूरी 424 10
10 बेटी की बिदाई- मां के लिए बड़ी चुनौती है इस प्रकार 5,536 10
11 आप लिंग को योनि में कैसे डालते हैं? 28,729 10
12 लड़की दे ये 8 संकेत तो समझ जाएँ वो आपसे प्यार करती हैं 386 9
13 मैसेज के रिप्लाई से लड़के के दिल की बात जाने 382 9
14 कैसे पहचाने की आप ज्यादा पानी पी रहे है 300 9
15 लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय 36,813 9
16 दांतों में दाग-धब्‍बे और पीलापन आपकी चांद जैसी मुस्‍कान में ग्रहण लगा देते हैं। 4,026 9
17 कैसे जाने कि वो मुझसे प्यार करता है 364 9
18 गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है तो ये संकेत देगी 307 9
19 होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिका कर रखने के तरीके 216 9
20 प्रेगनेंसी में किस प्रकार का डांस करना चाहिए? 3,538 9
21 लड़के के दिल की बात कैसे जाने 306 8
22 दूध और डेयरी प्रोडक्ट में पाई जाने वाली कैलोरी की मात्रा 347 8
23 सनटैन हटाने के घरेलू नुस्ख़े 1,058 8
24 स्टार्ट-स्टॉप मेथड आपको कितने समय तक करनी चाहिए 273 8
25 अगर लड़की आपकी गर्लफ्रेंड तरह काम करे 539 8
26 अच्छे पति के गुण 246 8
27 सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय 974 7
28 सबसे पहले ये जान लेते हैं कि ये पिल काम कैसे करती है? 283 7
29 मेकअप करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप 276 7
30 कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए घरेलू उपाय 1,175 7
31 लिंग की बदबू से ऐसें राहत पाएं और पुनरावृत्ति को रोकें 362 7
32 टॉन्सिल को ठीक करने के 100% प्रभावी घरेलु नुस्खे 461 7
33 हनीमून को एन्जॉय करने के लिए तैयारी और टिप्स 247 7
34 सेक्सी बातें करने से गर्म होती है लड़की 2,586 7
35 बाथरूम का उपयोग करते समय वीर्य का रिसाव 251 7
36 कैसे जाने कि लड़का मुझसे प्यार करता है 432 7
37 नाइटफॉल या स्वप्नदोष में क्या बाहर आता है 470 7
38 दिन में कितने घंटे सोना चाहिए 293 6
39 पेनिस पर नारियल तेल लगाने और मालिश करने के फायदे 9,339 6
40 क्या मैं प्रेगनेंसी में डांस कर सकती हूँ? 3,468 6
41 लड़के का आपको छुप छुप कर देखना 817 6
42 सीने में दर्द के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज 2,476 6
43 ऐसे जानें महिला पार्टनर चरम सुख प्राप्त कर रही है 639 6
44 नारियल के तेल से लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए इसे कैसे इस्तेमाल करें? 3,794 6
45 कान में दर्द है तो करें ये कारगार उपाय 6,119 6
46 ज्यादा पानी पीने के कुछ शुरूआती लक्षण में शामिल है 211 6
47 घमौरियों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय 5,467 6
48 लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय 214,148 6
49 पार्टी में ग्लैमरस दिखने के लिए 7 मेकअप टिप्स 202 6
50 ज्यादा भूख लगने का कारण हाइपोग्लाइसीमिया 275 6
51 2-7 साल के 92% बच्चों को है मोबाइल एड‍िक्शन 3,895 6
52 पेट दर्द और पेट में मरोड़ का कारण, लक्षण और उपचार आइए जानें 5,466 6
53 अपने शरीर के बारे में सहज महसूस न करना 359 6
54 पुराने दाग और निशान मिटाने के सरल और आसान तरीके 2,750 6
55 चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय 1,105 6
56 कंधे को स्पर्श करने से गर्म होती है लड़की 277 6
57 किशमिश स्वस्थ के लिए ज़रूरी 5,902 6
58 स्पर्म लीकेज (वीर्य रिसाव) क्या है 810 6
59 वीर्य को गाढ़ा करने के उपाय व घरेलू नुस्खे 1,828 6
60 चैटिंग करना है रोमांस करने का तरीका 356 6
61 आपको और आपके साथी को गर्भाधान की संभावना कैसे बढ़ानी है 313 6
62 आखें लाल हो तो करें ये उपाय 8,503 6
63 क्या मुझे गोली लेने के बाद पीरियड्स आ सकता हैं 227 6
64 लड़कों को समझने के तरीके 298 6
65 त्‍वचा के सभी रोगों का नाश करती है मड थैरेपी 3,810 6
66 शादीशुदा महिलाओं की ये चीजें लड़कों को बना देती है दीवाना 4,838 6
67 लड़के का आँखों में देख कर बात करना 284 6
68 एनीमिया के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार 2,182 6
69 क्या गर्भवती होने के लिए हर दिन सेक्स करना आवश्यक है? 449 6
70 आँखों का लाल होना जानिये हमारी आँखे क्यों लाल होती है कारण और लक्षण तथा समाधान 18,834 5
71 शरीर में जमी गन्दगी कैसे निकाले 281 5
72 मोती जैसे सफेद दांत पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय 8,298 5
73 गर्लफ्रेंड आपको खोने से डरती है 318 5
74 नवमी पूजा कब और शुभ मुहूर्त 6,566 5
75 लड़के के दिल की बात समझने के तरीके 299 5
76 गिलोय इतनी गुणकारी है कि इसका नाम अमृता रखा गया है। 4,490 5
77 सर्दियों में त्वचा की देखभाल 5,927 5
78 लौंग के तेल के फायदे जानकर रह जायेंगे हैरान 8,218 5
79 दांत दर्द के लिए घरेलू इलाज 869 5
80 शरीर की गन्‍दगी हटाने करें स्‍ट्रेच एक्‍सरसाइज 182 5
81 बेवफा लड़की के लक्षण, आपको अपना मोबाइल न दें 223 5
82 ज्यादा भूख लगने के कारण क्या है 246 5
83 टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) के लक्षण, कारण, घरेलू इलाज और परहेज 1,705 5
84 गुलाब के औषधीय गुण 7,493 5
85 लड़की लड़का में स्किन कलर को देखती है 797 5
86 कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के पांच सबसे कारगर उपाय 3,517 5
87 मोमोस खाना हो सकता है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक 300 5
88 बारिश के मौसम में सेक्‍स करने के कारण 434 5
89 पेट दर्द और पेट में मरोड़ का कारण, लक्षण और उपचार आइए जानें 19,272 5
90 पानी पीने के लिए खुद को प्रेरित करने के तरीके 278 5
91 फाउंडेशन लगायें जो फुल कवरेज देता है 262 5
92 कमर पतली बनाने के लिए करें अतिसरल सुझाव और जाने इसको बनाने के तरीके 15,098 5
93 मुझे अपने मासिक धर्म की रेंज का पता नहीं है, मुझे क्या करना चाहिए 309 5
94 लड़की को सेक्स के लिए गरम करने के लिए नितंबों से खेले 1,013 5
95 रिश्तों से जुड़ीं ये 5 हैरान करने वाली बातें, जरूर जानिए 6,145 5
96 लिंग का छोटा आकार 1,121 5
97 जोश बढ़ाने का तरीका मन को चिंता मुक्त रखें 222 5
98 दर्दनाक स्खलन के कारण 261 5
99 खाना खाने का सही तरीका | स्वामी रामदेव 5,216 5
100 सिरदर्द दूर करने के कारगर उपाय 5,275 5