शलभासन

सर्वप्रथम पेट के बल लेट जाएँगे । पैरो को पास रखेंगे और हाथों की मुत्ठियाँ बनाकर जांघों के नीचे रखेंगे। अब दोनो पैरो को साँस लेते हुए उपर उठाइए । धीरे से वापिस लाइए ।
5 बार इसी  तरह दोहरायें ।

ध्यान रखिएगा पैरो को उपर ले जाते समय घुटने से सीधा रखेंगे।

साबधानियाँ- हर्निया ,आँतों की गंभीर समस्या व हृदय रोगी इस अभ्यास को न करें।

 

लाभ-मेरुदण्ड की निचली मासपेशयों को  मजबूत कर रक्त संचार तेज करता है। शियॅटिका में बहुत लाभकारी है ।हृदय को मजबूत बनाता है।
पेट के रोगों में भी लाभप्रद है।

 

Video: 

योग द्वारा अपने बालों का ख्याल रखें |

बालों का ख्याल रखें

चाहे वह औरत हो या आदमी, आजकल के आधुनिक जीवन में बाल झड़ने की समस्या मानों हर किसी के लिए एक आम बात हो गयी है। इस समस्या का आम होना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है क्यूंकि आजकल हर व्यक्ति दूषित खान-पान व वातावरण में रहता है। परन्तु योग द्वारा इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।
हर परिस्थिति में एक बात महत्वपूर्ण है- रोकथाम उपचार से बेहतर है। पढ़िए कि किस प्रकार योग द्वारा आप बाल झड़ने की समस्या का समाधान कर सकते हैं।
Read More : योग द्वारा अपने बालों का ख्याल रखें | about योग द्वारा अपने बालों का ख्याल रखें |