डायबिटीज से आंखों को होता है डायबिटिक रेटिनोपैथी का खतरा, जानिये इसके लक्षण
Submitted by Pari Mam on 19 July 2019 - 12:13pmडायबिटीज के मरीजों की संख्या विश्वभर में तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज अगर ज्यादा बढ़ जाए तो ये खतरनाक बन जाता है। डायबिटीज के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और इससे शरीर के कई अंगों पर भी प्रभाव पड़ता है। आंखों और किडनी पर इसका असर सबसे ज्यादा होता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता जाता है और इससे आंखों से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी बढ़ता जाता है। आमतौर पर डायबिटीज बढ़ने के साथ-साथ रोगी के चश्मे का नंबर बढ़ता जाता है और कई बार तो ये स्तर अंधेपन तक पहुंच जाता है। इसी रोग को डायबिटीक रेटिनोपैथी कहते हैं।