संपर्क : 7454046894
पुरुषों की यौन समस्या है स्खलन में परेशानी

यौन संबंध बनाने के दौरान स्खलन में होने वाली कठिनाई पुरुषों की प्रमुख यौन समस्या में से एक है। स्खलन की 3 श्रेणियां होती हैं।
शीघ्रपतन (premature) – इस दौरान जब कोई पुरुष यौन संबंध बनाता है तब वह समय से पहले या बहुत ही जल्दी स्खलित हो जाता है। जिससे उसे और महिला साथी को पर्याप्त यौन सुख प्राप्त नहीं होता है।
रुक-रुक कर स्खलन होना (inhibited) –इस दौरान किसी पुरुष साथी को सेक्स के दौरान वीर्य उत्सर्जन करने में बहुत परेशानी होती है। इस यौन समस्या में यौन संबंध बनाते समय या तो स्खलन होता ही नहीं है या बहुत देर तक रूक-रुक कर होता है।
वीर्य का पीछे जाना (retrograde) – इस प्रकार की समस्या में स्खलन तो होता है लेकिन वीर्य मूत्र मार्ग से बाहर जाने की बजाय अंदर की तरफ मूत्राशय में ही प्रवाहित होते हैं। यह स्खलंन संबंधी समस्याओं में सबसे गंभीर स्थिति होती है।