संपर्क : 7454046894
योग भारती योग संस्था

योग भारती एक ऐसी संस्था है| जो योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को समर्पित है | योग भारती एक आईएसओ सर्टिफाइड संस्था है | योग-भारती एक गैर सरकारी स्वायत्त संगठन है | योग भारती समिति सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम १८६० के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में सम्यक रूप से रजिस्टर्ड है | योग-भारती संस्था प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों जैसे – योग, प्राकृतिक-चिकित्सा, सिद्धा, यूनानी, आयुर्वेद के उत्थान एवम् विकास के लिए कार्य कर रही है| योग-भारती संस्था का उद्देश्य प्राचीन भारतीय योग व नेचुरोपैथी को आधुनिक वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में अध्ययन-शिक्षण, एवम् गहन शोध हेतु विश्वस्तरीय शिक्षण स्थापित करना है| तथा योग को विज्ञान, चिकित्सा- विज्ञान, कला, एवम् खेलों के रूप में विकसित करना है| साथ ही संस्था का उद्देश्य योग-साधना, ध्यान, संयम, सदाचार, शाकाहार, संस्कृति एवम् संस्कारों को वढाबा देना है| जिससे रोग मुक्त, स्वस्थ एवम् समृद्ध समाज का निर्माण हो सके|