पासवर्ड मैनेजर से ऑनलाइन अकाउंट सुराक्षित हो जाएंगे

पासवर्ड मैनेजर से ऑनलाइन अकाउंट सुराक्षित हो जाएंगे

पासवर्ड मैनेजर से ऑनलाइन अकाउंट सुराक्षित हो जाएंगे:अगर पासवर्ड भूले तो आसानी से रिकॉल किया जा सकता है, अकाउंट हैक होने पर तुरंत इनफॉर्म भी करते हैं

आज हमारी ज्यादातर चीजें डिजिटल हो गई हैं। हमें सलाह दी जाती है कि अपने पासवर्ड को अधिक सेक्योर बनाने के लिए पासवर्ड को बड़ा रखें। साथ ही पासवर्ड को कठिन बनाएं। लेकिन कठिन और लम्बे पासवर्ड को याद रखना ज्यादातर लोगों के लिए मुश्किल होता है। इसलिए कई लोग पासवर्ड आसान बना कर गलती कर देते हैं। जिसे आसानी से ट्रैक कर लिया जाता है।

इसलिए अपने ऑनलाइन अकाउंट की सुरक्षा को दांव में नहीं लगाना चाहिए। पासवर्ड मैनेजर के जरिए इस भूलने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पासवर्ड मैनेजर्स पासवर्ड सुरक्षित रखने और याद रखने में मदद करेंगे। जिससे ऐप्स और डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए आसानी से रिकॉल किया जा सकता है। इसके कुछ फीचर ऐसे हैं जो पासवर्ड लीक होने पर अलार्म भी देते हैं।हम कुछ ऐसे ही पासवर्ड मैनेजर के बारे में बता रहे हैं जो अकाउंट को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

लास्टपास(LastPass)

यह macOS, लिनेक्स, एनड्राइड, iOS प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल होता है। इसमें फ्री और पेड दोनों वर्जन मिलते हैं। इसके फ्री वर्जन की सर्विस में यूजर्स कई डिवाइस में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन दूसरे एड ऑन फीचर नहीं मिलते है। इसकी सहायता से आप ढ़ेरों पासवर्ड स्टोरेज कर सकते हैं। पासवर्ड जेनरेट कर सकते हैं। 2011 और 2015 वर्ष में इसकी सर्विस पर नियम तोड़ने का आरोप लगा था, लेकिन कंपनी का कहना है इसके सेक्योरिटी सिस्टम से यूजर्स की जानकारी सुराक्षित रहती है।

1पासवर्ड (1Password)

यह macOS, लिनेक्स, एनड्राइड, iOS प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल होता है। इसमें फ्री और पेड दोनों वर्जन मिलते हैं। इसकी फ्री सर्विस लिमिटेड समय के लिए होती है। शुरूआत में इसकी सर्विस एपल में मिलती है। लेकिन कुछ सालों से इसमें ट्रवेल मोड फीचर मिलता है। इससे जब आप अलग शहरों, देशों में जाएंगे तो यह जरूरी डाटा को छुपा लेता है। जैसे अपने होम टाउन आते ही डेटा को रिस्टोर कर सकते हैं। यह फीचर उस समय ज्यादा जरूरी हो जाता है जब ऐयरपोर्ट पर सिक्योरिटी आपके डिवाइस को सिक्योरिटी चेक करने के लिए ले लेती है।

बिटवार्डेन (Bitwarden)

यह विंडोज, macOS, लिनेक्स, एनड्राइड, iOS प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल होता है। इसमें फ्री और पेड दोनों वर्जन मिलते हैं। पेड वर्जन में हार्डवेयर के पासवर्ड के छुपाने के लिए इनक्रिपसन की मिलती है। सर्विस के खुद होस्ट बन सकते हैं। इसके लिए पर्सनल पासवर्ड क्लाउड की सेवा मिलती है।

इसके अलावा पासवर्ड मैनेजर सर्विस में डैसलेन, नॉर्डपास, कीपास XC, पास, कीपास पासवर्ड सेफ, पासवर्ड सेफ शामिल हैं।

 

Vote: 
No votes yet