भुजंगासन या कोबरा पोज से बढ़ता है स्तन का आकार

इस पोज को करते समय सांप की आकृति बनती है इसलिए इसे भुजंगासन कहा जाता है। भुजंगासन को करते समय सांप की तरह गर्दन को ऊपर उठाना पड़ता है। यह आसन ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में मदद करता है और उन्हें बिल्कुल गोलाकार बनाता है। इसके अलावा यह नितंबों को भी गोल बनाता है और रीढ़ को मजबूत रखने में टोन करने का कार्य करता है। इस योग से आपके ब्रेस्‍ट के आस पास के मसल्‍स में खिंचाव आएगा, जिससे ब्रेस्‍ट का साइज बढ़ेगा। इस आसन का अभ्यास सुबह या शाम के समय खाली पेट करना चाहिए और कम से कम 15 से 30 सेकेंड तक इस पोजीशन में बने रहना चाहिए।

ब्रेस्ट को बड़ा करने के लिए भुजंगासन करने का तरीका

  • अपने पैर की उंगलियों को सपाट रखें और पेट के बल लेट जाएं और अपने योग मैट पर आराम करें।
  • अपने पैरों को न फैलाएं, उन्हें चिपका कर रखें और दोनों पैरों की एड़ी को एक साथ छूएं।
  • अपनी हथेली को फर्श पर रखें और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। हाथों को कंधे की चौड़ाई से अलग फैलाएं।
  • अपनी रीढ़ को पीछे की ओर झुकाते हुए अपनी दोनों हथेलियों पर बराबर दबाव डालें। कंधों पर बहुत अधिक दबाव ना डालें एवं आराम की मुद्रा में रहें।
  • यह ध्यान रखें कि अपने कूल्हों को जमीन से ऊपर न उठाएं। अपने पेल्विक को सांप की तरह जमीन पर रखें। 5 सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें।
  • इसके बाद धीरे धीरे साँस छोड़ते हुए अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।