आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी

आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी

लंदन। क्या कभी सोचा है कि दांतों को ब्रश करने जैसी एक सामान्य आदत मजेदार भी बन सकती है? नहीं न! पर यह संभव है।

दरअसल, एक नई स्टडी के अनुसार एक ऐसा ऐप है, जो आपके दांत साफ करने की प्रक्रिया यानि ब्रशिंग टीथ को नौजवानों के लिए न केवल रोचक बनाता है, बल्कि यूजर्स की डेंटल हायजीन को भी इम्प्रूव करता है।

'ब्रश डीजे' नामक इस टूथब्रश टाइमर ऐप से जब आप ब्रश करते हैं, तो यह ऐप 2 मिनट तक आपकी ब्रशिंग के दौरान सबसे अच्छा म्युजिक बजाता है, जोकि यूजर्स की अपनी डिवाइस या फिर क्लाउड की प्लेलिस्ट से लिया गया होता है।

दांतों को 2 मिनट साफ करने की आदत को बढ़ावा देने के साथ-साथ, यह यूजर को याद दिलाता है कि उन्हें ब्रश करने के बाद थूकना भी है , दिन में दो बार ब्रश करने का रिमाइंडर भी सेट करता है, दिन में जब भी आप कुछ खाते हैं और ब्रश नहीं कर सकते हैं,तब आपको माउथवॉश का इस्तेमाल करना है,याद दिलाता है, इतना ही नहीं यह डेंटल अपॉइंटमेंट के लिए अलर्ट सेट करता है और साथ ही हर तीन महीने में एक बार ब्रश बदलना है, इसके लिए भी रिमाइंडर देता है।

इस एप के लीड रिसर्चर ने कहा कि ‘’हमारी स्टडी के रिजल्ट दिखाते हैं कि ब्रश डीजे सरीखे ऐप्स, यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी है और इनका इस्तेमाल और प्रभावकारिता आगे की रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए रास्ता खोलती है।‘’

इस ऐप के लिए की गई रिसर्च दिखाती है कि जवाब देने वाले 70 प्रतिशत ने सूचित किया कि जबसे उन्होंने इस ऐप का इस्तेमाल शुरू किया, उन्हें अपने दांत साफ महसूस होने लगे और 88 प्रतिशत ने कहा कि ब्रश डीजे ने उन्हें लम्बे समय तक अपने दांत साफ करने के लिए प्रेरित किया।

ब्रश डीजे ऐप को किसी भी प्रकार के टूथब्रश के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐप एंड्रायड और ऐपल डिवाइसेज के लिए फ्री में उपलब्ध है।

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
चंद्रयान के बारे में ये सब आपको कहीं भी नहीं पता चलेगा, पढ़ लो. 2,924 19
अब BSNL की न्‍यूनतम स्‍पीड होगी 2 mbps 4,415 13
भारत का अभियान : चंद्रयान-2 चला चाँद की ओर 2,505 11
फ़ेसऐप इस्तेमाल करने वाले इसलिए रहिए सावधान 2,291 11
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया 31,401 9
हिमालय में आ सकता है एम 8 तीव्रता का भूकंप 3,872 9
ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं? 1,206 9
लैपटॉप की बैटरी व मेमोरी बढ़ाएगा गूगल क्रोम 4,315 9
ब्रह्मांड की चौड़ाई - 93 अरब प्रकाशवर्ष 6,806 8
जब पृथ्वी पर अधिकतर प्रजातियां नष्ट हो गईं... 4,789 8
प्रकाश से भी तेज़ गति से होगी बात? 3,865 8
फ़ेसबुक पोस्ट को अनडू करने का तरीका 2,729 8
कोरोना वैक्सीन आने के बाद क्या सब कुछ सामान्य हो जाएगा? 962 8
पहिया आख़िर किसने बनाया और इसके आविष्कार में देर क्यों लगी? 1,593 8
#Chandrayaan2: चांद पर जब चंद्रयान-2 उतरेगा तो क्या होगा 1,566 8
लीप ईयर 2016 में 1 लीप सेकंड जोड़ा 7,052 8
चंद्रयान 2: लॉन्चिंग से लेकर अब तक की पूरी कहानी। दी लल्लनटॉप शो 878 8
बारिश के लिए है आपका स्मार्टफोन? 3,973 7
हिंदी भाषा के लिए गूगल बनाएगा सर्च आसान 3,967 7
तेज़ी से पिघल रहा है ग्लेशियर 1,745 7
वे पक्षी जिन्हें भोजन नहीं साथी चाहिए 2,259 7
जब ख़त्म हुए डायनासोर, कैसा था पृथ्वी पर वो आख़िरी दिन? 2,381 7
व्हाट्सऐप बना सिर दर्द मोबाइल कंपनियों के लिए 4,230 7
चमकेगा पृथ्वी पर दूसरा सूरज 7,297 7
शव क़ब्रों से क्यों निकाल रहे हैं लोग? 4,516 7