संपर्क : 7454046894
एनोर्गास्मिया के कारण, लक्षण और इलाज

पर्याप्त यौन उत्तेजना के बावजूद संभोग सुख (orgasm) या यौन चरमोत्कर्ष (sexual climax) प्राप्त करने में कठिनाई या असमर्थता को एनोर्गास्मिया या अनोर्गास्मिया के नाम से जाना जाता है। जब यह समस्या महिलाओं में उत्पन्न होती है, तो इसे फीमेल ऑर्गेज्मिक डिसफंक्शन (female orgasmic dysfunction) के रूप में जाना जाता है। पुरुष भी एनोर्गास्मिया का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन यह समस्या पुरुषों में बहुत कम देखने को मिलती है। कभी-कभी शारीरिक, भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक कारकों का संयोजन संभोग सुख (orgasm) प्राप्त करने में कठिनाई उत्पन्न कर सकते हैं, जिसके कारण एनोर्गास्मिया रोग उत्पन्न होता है। आज के इस लेख में आप एनोर्गास्मिया या अनोर्गास्मिया क्या है, इसके कारण, लक्षण, जाँच, इलाज और घरेलू इलाज के बारे में जानेगें।