संपर्क : 7454046894
जननांग मस्से (जेनिटल वार्ट्स) क्या है

जननांग मस्से (Genital Warts), HPV वायरस के कारण होने वाली सबसे सामान्य यौन संक्रमित बीमारी (sexually-transmitted disease) (STD) है। जननांग मस्से (जेनिटल वार्ट्स) पुरुषों और महिलाओं दोनों में जननांग क्षेत्र (genital area) और गुदा क्षेत्र (anal region) में पाए जाने वाले मांस रंग या भूरे रंग के दाने या मस्से होते हैं। जेनिटल वार्ट्स (Genital Warts) मुख्य रूप से किसी भी पुरुष के अंडकोश की थैली (स्क्रोटम), गुदा और लिंग तथा किसी महिला की योनि, गर्भाशय ग्रीवा, प्रजनन नलिका या गुदा (anus) आदि अंगों के आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं।
जननांग मस्सों को यौन संक्रमित रोग वेनेरियल वार्ट्स (venereal warts) या कंडिलोमाटा एसिमिनटा (condylomata acuminate) के रूप में भी जाना जाता है। ह्यूमन पेपिलोमावायरस (papillomavirus) (HPV) जननांग मस्सों का कारण बनता है, अतः ये HPV का एक लक्षण हैं।
गुप्तांग के मस्से खुजली, दर्द और असुविधा का कारण बन सकते हैं। ज्यादातर मामलों में ये महिलाओं के लिए बहुत जोखिम दायक हो सकते हैं।