संपर्क : 7454046894
पुरुषों में रजोनिवृत्ति के लक्षण

पुरुषों में रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज के समय उत्पन्न होने वाले लक्षण पुरुषों में शारीरिक, यौन और मनोवैज्ञानिक समस्याओं का कारण बन सकते है। जैसे जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती है वैसे वैसे रजोनिवृत्ति से उत्पन्न होने वाले लक्षण और बिगड़ते जाते हैं।
पुरुषों में रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज से उत्पन्न होने वाले लक्षणों में शामिल हैं-
कम ऊर्जा का अनुभव होना
अवसाद या उदासी महसूस होना
प्रेरणा (motivation) में कमी आना
आत्मविश्वास की कमी
ध्यान लगाने में मुश्किल होना
अनिद्रा या सोने में कठिनाई होना
शरीर में वसा की वृद्धि होना
मांसपेशियों में कमजोरी और शारीरिक कमजोरी की भावनाएं आना
स्त्री रोग (gynecomastia) या स्तनों का विकास होना
हड्डियों के घनत्व में कमी आना
कामेच्छा में कमी आना
बांझपन उत्पन्न होना
इसके आलावा पुरुषों को कभी कभी स्तनों में सूजन, अंडकोष के आकार में कमी, शरीर के बालों का झड़ना या हॉट फ़्लैशस (hot flashes) का अनुभव भी होता हैं। पुरुषों में रजोनिवृत्ति की स्थिति की वजह से उत्पन्न होने वाले टेस्टोस्टेरोन के निम्न स्तर को ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) से भी जोड़ा गया है। यह एक ऐसी स्थिति है जहां आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं परन्तु ये एक दुर्लभ लक्षण हैं। यह सभी लक्षण आमतौर पर पुरुषों को भी उसी उम्र में प्रभावित करते हैं जिस उम्र में महिलाएं रजोनिवृत्ति की स्थिति में प्रवेश करती है।