संपर्क : 7454046894
हड्डियों को मजबूत करते हैं ये

हड्डियों को मजबूत करते हैं ये
कैल्शियम मजबूत दांत और हड्डियों, मांसपेशियों में संकुचन, और कुछ हार्मोन और एंजाइम के स्राव के विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक होता है। इसलिए अपने आहार में भरपूर मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए।
-
कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ
कैल्शियम मजबूत दांत और हड्डियों, मांसपेशियों में संकुचन, और कुछ हार्मोन और एंजाइम के स्राव के विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक होता है। कैल्शियम की कमी से शरीर में रक्तचाप का बढ़ना, दांतों का समय पूर्व गिरना, शरीर का विकास रुकना, हड्डियों में टेढ़ापन, शरीर के विभिन्न अंगों में ऐंठन या कंपन, जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों में निष्क्रियता आदि समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए अपने आहार में भरपूर मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए। यहां पर कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है।
दूध
-
कम उम्र में दांत गिरना, कमजोर होना, हाथ-पैर में दर्द रहना आदि कैल्शियम की कमी के सबब हैं। लेकिन दूध, शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है और ओस्टियोपोरोसिस के जोखिम से बचाता है। औसतन एक गिलास दूध में 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। चॉकलेट दूध भी कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है इसमें 288 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।
-
चीज
सभी तरह के चीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं। लेकिन कई चीज ऐसे भी होते हैं जिनमें लैक्टोस नहीं पाया जाता, किन्तु ये कैल्शियम व अनेक पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत्र होते हैं, जिन्हें लैक्टोस पचाने में कठिनाई हो वे इस तरह के चीज को भरपूर मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं। कैल्शियम से भरपूर चीज को आहार में लेने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचा जा सकता है।
-