संपर्क : 7454046894
भारत का अभियान : चंद्रयान-2 चला चाँद की ओर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दूसरा मून मिशन Chandrayaan-2 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया. अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई है. करीब 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी से करीब 182 किमी की ऊंचाई पर जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाना शुरू करेगा.
सारांश
- इस मिशन में एक हफ़्ते की देरी GSLV-MkIII रॉकेट के इंजन में लीक होने के कारण हुई थी. यही रॉकेट चंद्रयान को अतरिक्ष में लेकर जाएगा.
- भारत का चाँद पर यह दूसरा मिशन है. भारत चाँद पर तब अपना मिशन भेज रहा है जब अपोलो 11 के चाँद मिशन की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है.
- भारत का चंद्रयान-2 चाँद के अपरिचित दक्षिणी ध्रुव पर सितंबर के पहले हफ़्ते में लैंड करेगा.
- वैज्ञानिकों का कहना है कि चाँद का यह इलाक़ा काफ़ी जटिल है. वैज्ञानिकों के अनुसार यहां पानी और जीवाश्म मिल सकते हैं.
जी.एस.एल.वी. मार्कIII/ चंद्रयान-2 मिशन
06 सितंबर, 2019 को चंद्र पर अवतरण की संभावना के साथ 09 जुलाई से 16 जुलाई, 2019 की अवधि के दौरान चंद्रयान-2 के प्रमोचन हेतु सभी माड्यूल तैयार किए जा रहे हैं।
Comments
Anand
22 July 2019 - 10:32pm
Permalink
राष्ट्रपति ने कहा, 'हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण'