वाई-फाई के माध्यम से लोगों की सटीक गिनती

वाई-फाई के माध्यम से लोगों की सटीक गिनती

शोधकर्ताओं ने नौ लोगों के साथ इसका सफल परीक्षण करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि गिनती का यह तरीका मुख्य रूप से वायरलेस सिग्नल में आने वाले बदलावों पर निर्भर है। वाई-फाई कार्ड्स की सीधी लाइन में लोगों की मौजूदगी से संकेत कमजोर हो जाते हैं।

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में चुनावी रैलियों में जुटी भीड़ की संख्या को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाती है। अब विशेषज्ञों ने वाई-फाई के माध्यम से भीड़ में मौजूद लोगों की सटीक गिनती करने का दावा किया है।

इससे आपदा के दौरान राहत और बचाव अभियान में भी मदद मिल सकती है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिग की प्रोफेसर यासामिन मोस्तोफी ने बताया कि एक निर्धारित क्षेत्र में मौजूद लोगों की गिनती वाई-फाई लिंक से प्राप्त ऊर्जा को मापकर आसानी से की जा सकती है।

इसके लिए लोगों के पास वाई-फाई उपकरण होना जरूरी नहीं है। शोधकर्ताओं के मुताबिक तकरीबन 70 वर्ग मीटर दायरे में दो वाई-फाई कार्ड को विपरीत दिशा में स्थापित कर लोगों की गिनती की जा सकती है। इसके लिए कार्ड के लिंक से प्राप्त ऊर्जा को मापा जाता है।

इसके अलावा लोगों की गतिविधि से संकेतों में बिखराव आता है, जिसे मल्टी-पाथ फेडिंग कहा जाता है। इन दोनों घटनाओं के आधार पर ही लोगों की संख्या का पता लगाने में मदद मिलती है।

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया 31,354 1
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 2,858 1
अब फेसबुक फ्रेंड्स दिलाएंगे लोन 2,841 1
ये स्तनधारी कभी पार्टनर को धोखा नहीं देता 1,356 1
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 2,405 1
क्या फ्री टॉक टाइम या डेटा की तलाश में हैं आप 2,707 1
सबसे कारगर दवा पर भी भारी मच्छर 2,198 1
दक्षिण अफ़्रीका: मानव जैसी प्रजाति की खोज 4,592 1
भारत में मिला घोंसले बनाने वाला मेंढक 1,988 1
क्या दरियाई घोड़ा मांसाहारी है? 6,078 1
नासा ने बनाया नया अंतरिक्ष इंजन 3,470 1
वेबसाइट पर कैमरे से लॉग इन करें 2,756 1
स्मार्टफोन, टैबलेट को बनाएं अपना दफ़्तर 4,124 1
टिकटॉक वाली कंपनी जल्दी बनाएगी स्मार्टफोन 1,201 1
सांस लेने के आकृति को शाब्दिक रूप देने की डिवाइस 3,001 1
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,317 0
'महिलाओं के लिए वायग्रा' को मंज़ूरी 1,417 0
चूहे बनेंगे सुपर जासूस, पहचानेंगे विस्फोटक 4,157 0
सोनी का नया एलईडी बल्‍ब ब्‍लूटूथ स्‍पीकर के साथ 3,979 0
बिना ऑक्सीजन के जीने वाले जीव 1,267 0
तेज़ी से पिघल रहा है ग्लेशियर 1,716 0
झील जहाँ 'दुनिया ख़त्म हो' जाती है ! 9,732 0
डिस्कवरी नए मिशन पर रवाना 1,641 0
ख़तरनाक सुपरबग की सूची जारी 7,250 0
ब्रह्मांड की चौड़ाई - 93 अरब प्रकाशवर्ष 6,756 0