संपर्क : 7454046894
मुनक्का खाने के फ़ायदे

मुनक्का खाने में गर्म और तर प्रकृति का होता है। सर्दी के मौसम में मुनक्का का रोजाना सेवन करना लाभदायक होता है। इसका प्रयोग करने से प्यास शांत हो जाती है। यह गर्मी व पित्त को ठीक करता है। इसके उपयोग से हृदय , आंतों और खून के विकार दूर हो जाते हैं। यह कब्जनाशक है। इसका सेवन आप रात को सोते वक्त दूध में या ऐसे ही कर सकते है या फिर रात को मुनक्का को पानी मे भिगो कर रख दे और सुबह पानी सहित इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन करने की आदर्श मात्रा 5-15 मुनक्के है। यह सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है इसलिए इसका उपयोग अधिकतर सर्दियों में ही किया जाता है। मुनक्का अपना असर एक सप्ताह अर्थात 7 दिनों में दिखाने लगता है। इस बात का विशेष ध्यान रहे कि मधुमेह रोगियों को इससे परहेज करना चाहिए। जो भी व्यक्ति मुनक्का सेवन करे उस दौरान मीठे अर्थात चीनी का उपयोग कम करे।
1. मुनक्का खाने से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इससे स्किन की चमक बढ़ती है और रंग निखरता है।
2. मुनक्का में फाइबर्स होते हैं। यह डाइजेशन ठीक रखने में मदद करता है।
3. इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। यह हार्ट अटैक की बीमारियों से बचाने में इफेक्टिव है।
4. इसमें आयरन होता है। यह एनीमिया (खून की कमी) दूर करने में फायदेमंद है।
5. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
6. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह सर्दी-खांसी ठीक करने में मदद करता है।
7. इसमें बीटा कैरोटीन होता हैं। यह आँखों के लिए फायदेमंद है।
8. इसमें ऑक्जेलिक एसिड होता है। इससे दांत मजबूत होते हैं। यह गम प्रॉब्लम से बचाने में इफेक्टिव है।
9. इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। यह ज्वॉइंट पेन से बचाने में मदद करता है।
10. इसे खाने से बॉडी के टॉक्सिन्स दूर होते हैं। इसे खाने से हेयर फॉल की प्रॉब्लम दूर होती है।
मुनक्का खाने के हेल्दी तरीके
कब्ज़ दूर करने के लिए रात को 5 मुनक्का में लहसुन की एक कली मिलाकर खाएं।
मुनक्का में शहद मिलाकर खाना फायदेमंद है।
इसे दूध में उबालकर खाना बहुत फायदेमंद है।
मुनक्का में सौंफ और अजवायन मिलाकर खाना लाभदायक है।