मंगल पर मीथेन की मौजूदगी से जीवन के संकेत

signs-of-life-from-presence-of-methane-on-mars

वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के उल्कापिंडों में मीथेन के निशान पाए हैं जो जीवन के मौजूदगी की तरफ इशारा करती है. वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के उल्कापिंडों में मीथेन के निशान पाए हैं और यह एक ऐसी खोज है जो रक्ताभ ग्रह पर गर्म, नम और रासायनिक रूप से प्रतिक्रियाशील वातावरण की मौजूदगी की तरफ इशारा करती है, वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह से जुड़ी ज्वालामुखीय चट्टानों के उल्कापिंडों के नमूनों की जांच की है, उल्कापिंडों में मंगल ग्रह के वायुमंडल के ही अनुपात और उसी समस्थानिक संरचना में गैसें पाई गई हैं, सभी छह नमूनों में मीथेन गैस पाई गई है. इसकी पैमाइश पत्थरों को चूर कर और उससे निकलने वाली गैस को एक द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमीटर से गुजार कर की गई, वैज्ञानिकों के दल ने दो अन्य उल्कापिंडों की भी जांच की जिनका कोई रिश्ता मंगल ग्रह से नहीं था, इन उल्कापिंडों में मीथेन की मात्रा अपेक्षाकृत कम थी, यह खोज संकेत देती है कि मंगल ग्रह की सतह के नीचे रहने वाले जीवन के प्राथमिक रूप मीथेन का उपयोग भोजन स्रेत के रूप में करते हैं. अपनी धरती पर सूक्ष्मजीव अनेक तरह के माहौल में ऐसा करते हैं, भूगोल एवं भू-भौतिकी विभाग के ‘येल विश्वविद्यालय’ पोस्टडाक्टरल ऐसोसिएट सीन मैकमोहन ने बताया, ‘अन्य अनुसंधानकर्ता इन निष्कर्षो को वैकल्पिक पैमाइश उपकरण एवं तकनीक का उपयोग कर फिर से पेश करने के लिए उत्सुक होंगे.’ ‘आबरदीन विविद्यालय’ के प्रो. जॉन पारनेल ने कहा कि यह अनुसंधान एक मजबूत संकेत देता है कि मंगल की चट्टानों में मीथेन के विशाल भंडार हैं, मैकमोहन ने कहा, ‘अगर मंगल की मीथेन प्रत्यक्ष रूप से सूक्ष्मजीवों का पोषण नहीं भी करती है तो यह गर्म, नम और रासायनिक रूप से प्रतिक्रियाशील वातावरण की मौजूदगी की तरफ इशारा करती है जहां जीवन परवान चढ़ सकता है.’

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
चंद्रयान के बारे में ये सब आपको कहीं भी नहीं पता चलेगा, पढ़ लो. 2,919 14
अब BSNL की न्‍यूनतम स्‍पीड होगी 2 mbps 4,413 11
भारत का अभियान : चंद्रयान-2 चला चाँद की ओर 2,505 11
फ़ेसऐप इस्तेमाल करने वाले इसलिए रहिए सावधान 2,291 11
ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं? 1,206 9
लैपटॉप की बैटरी व मेमोरी बढ़ाएगा गूगल क्रोम 4,315 9
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया 31,400 8
जब पृथ्वी पर अधिकतर प्रजातियां नष्ट हो गईं... 4,789 8
फ़ेसबुक पोस्ट को अनडू करने का तरीका 2,729 8
हिमालय में आ सकता है एम 8 तीव्रता का भूकंप 3,871 8
प्रकाश से भी तेज़ गति से होगी बात? 3,865 8
#Chandrayaan2: चांद पर जब चंद्रयान-2 उतरेगा तो क्या होगा 1,566 8
चंद्रयान 2: लॉन्चिंग से लेकर अब तक की पूरी कहानी। दी लल्लनटॉप शो 878 8
बारिश के लिए है आपका स्मार्टफोन? 3,973 7
हिंदी भाषा के लिए गूगल बनाएगा सर्च आसान 3,967 7
ब्रह्मांड की चौड़ाई - 93 अरब प्रकाशवर्ष 6,805 7
जब ख़त्म हुए डायनासोर, कैसा था पृथ्वी पर वो आख़िरी दिन? 2,381 7
व्हाट्सऐप बना सिर दर्द मोबाइल कंपनियों के लिए 4,230 7
चमकेगा पृथ्वी पर दूसरा सूरज 7,297 7
चंद्रमा पर भी आते हैं भूकंप 6,721 7
TRAI ने लगाई फ्री बेसिक्स पर फेसबुक को लताड़ 2,733 7
क्या ये इंसानों की नई प्रजाति है? 1,614 7
घर जो खुद करेगा ढेरों काम 6,047 7
आख़िर आंसू क्यों निकलते हैं? 1,161 7
TRAI ने कहा, फोन की घंटी कितनी देर बजे, इसपर फैसला होना चाहिए 1,606 7