संपर्क : 7454046894
मुहासे हटाने के घरेलु उपाय

चेहरे के दाग धब्बे ओर भी बढ़ जाते है जो चेहरे के सावले होने का कारण बनती है।
पिम्पल्स का इलाज के लिए रसायनिक पदार्थ का उपयोग करने से बेहतर होगा की आप प्राकृतिक उत्पादो का उपयोग करे। घरेलू उत्पाद बहुत सस्ते होते है और इनका कोई बुरा असर भी नही पड़ता।
चेहरे पर काले दाग और धब्बे होने का सबसे मुख्य कारण होता है स्किन में मेलेनिन का अत्यधिक स्त्राव होना। इसके आलावा अन्य कारण हैं -धूप या सूरज की रोशनी में अधिक रहना, हार्मोन असंतुलन, गर्भावस्था, विटामिन की कमी, नींद कम लेना, अत्यधिक डिप्रेशन में रहना और कुछ दवायों के सेवन से |
आइये जानते है कैसे करें काले धब्बों का घर बैठे इलाज
सामग्री :-
• 2 चम्मच खीरे का रस
• 3 चम्मच गेहूँ का आटा
• तुलसी की पत्तियां
• पानी
विधि :-
• पहले थोड़ी सी तुलसी की पत्तियों को पानी में मिला कर इनका पेस्ट तयार करें |
• अब इस पेस्ट को बाकी सामग्री के साथ मिक्स करें और आपका मिश्रण तयार है |
• इस मास्क को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले फेस को गुनगुने पानी से धो कर साफ़ करें | अब इस मास्क को फेस पर अप्लाई करें और इसके सूखने का इन्तजार करें | सूखने के बाद फेस को धो लें |
पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय : हर कोई चाहता है कि वो सबसे सुंदर दिखे लेकिन गर्मियों में आॅयली स्किन होने के कारण चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। इसके लिए लोग कई ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं। फिर भी कई बार इससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
1. लहसुन और शहद
1 चम्मच शहद और 1 चम्मच लहसुन को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। पिंपल्स से छुटकारा मिलगा।
2. नीम और गुलाब जल
नीम के पत्तों और गुलाब जल को पीस कर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
3. एेलोवेरा और हल्दी
एेलोवेरा जैल में एक चुटकी हल्दी मिला कर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
4. नीम और शहद
नीम के पत्तों को पीस कर पेस्ट तैयार करें। फिर इसमें 1 चम्मच नीम का पेस्ट और 1 चम्मच शहद मिला कर चेहरे पर लगाएं।
5. नींबू और टमाटर
2 चम्मच बेसन, टमाटर का रस और नींबू को मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें।