संपर्क : 7454046894
सच है! लड़का और लड़की सिर्फ दोस्त नही हो सकते

एक लड़के और लड़की का अजीब रिश्ता होता है। चाहे लड़का और लड़की कहें कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त है लेकिन इस बात पर किसी को यकीन नहीं होता। इस दोस्ती को लेकर यह धारणा काफी पुरानी है। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर एेसा क्यों कहा जाता हैं।
लड़के की प्यार की भावना:
लड़के और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते। अमेरिका में हुए एक शोध में पाया गया कि अधिकतर लड़के अपनी महिला मित्र के प्रति दोस्ती से ज्यादा प्यार की भावना रखते हैं।
फ्रेंड के प्रति दोस्ती की भावना:
लड़कियों से सवाल करने पर पाया गया कि ज्यादातर लड़कियां अपने मेल फ्रेंड के प्रति दोस्ती की भावना रखती हैं। उनका मानना हैं कि वो मेल फ्रेंड को अपना सच्चा दोस्त मानती हैं। एेसे में लड़कियों में लड़कों के प्रति ज्यादा दोस्ती दिखाई दी।
दोस्ती में छुपा प्यार:
दोस्ती को लेकर लड़के और लड़कियों के विचार काफी अलग है। इस शोध में यह बात सामने आई कि लड़के और लड़की की दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार की भावना छुपी होती है। चाहे लड़कियां लड़कों को अपना अच्छा दोस्त मानती हो लेकिन लड़कों के दिल में दोस्ती से ज्यादा प्यार होता हैं।