संपर्क : 7454046894
लिपस्टिक लगाने के लिए टिशू ट्रिक

यह आपके होंठो में लिपस्टिक लगाने का सबसे अच्छा तरीका है। इस उपाय को बहुत से मेकअप डिजायनरों द्वारा उपयोग किया जाता है। आप अपने होंठो में लिपस्टिक लगाने के बाद टिशू पेपर का एक टुकड़ा लें और इसे अपने होंठो के बीच दबाएं। ऐसा करने पर यह आपके होंठ में लगे अतिरिक्त लिपस्टिक को अवशोषित कर लेता है। इसके बाद आप टिशू पेपर का दूसरा टुकड़ा लें और इस पर थोड़ा सा पाउडर लगाएं। अब इस टुकडे को भी अपने होंठो के बीच में दबाएं। इसके बाद आप अपने होंठो के मध्य फिर से एक परत लिपस्टिक की लगाएं। ऐसा करने से आप अपने होंठो में लिपस्टिक को लंबे समय तक लगा कर रख सकते हैं।