संपर्क : 7454046894
सेहत के लिए कितनी खतरनाक है ब्रेड

नई दिल्लीः ब्रेड हम लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा माना जाता है लगभग सभी घरों में लोग ब्रेड का सेवन करते हैं। कई घरों में तो ब्रेड के बिना नाश्ता ही नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं ये ब्रेड भी आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदेह हो सकती है, आइये देखिए ब्रेड खाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
- वाइट ब्रेड में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और सोडियम मिला होता है, ये कई बीमारियां पैदा कर सकता हैं।
- ब्रेड में हाई लेवल का सोडियम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारिया हो सकती है।
- ब्रेड खाने से मोटापा भी बढ़ता है।
- ब्रेड में बहुत ज्यादा मात्रा में ग्लूटेन यानी की लिसलिसा पदार्थ होता है जो कि सीलिएक रोग को आमंत्रित करता है।