क्‍या होगा यदि ब्‍लैक होल में गिर गई धरती

क्‍या होगा यदि ब्‍लैक होल में गिर गई धरती

ब्‍लैक होल्‍स के बारे में जानने के लिए लंबे समय से लोगों के मन में उत्‍सुकता बनी रही है। गुरुत्‍वाकर्षण तरंगों के बारे में जानकारी मिलने के बाद अब ब्‍लैक होल्‍स के बारे में जानने के लिए लोगों का रुझान निश्चित रूप से बढ़ा है। यदि धरती ब्‍लैक होल में गिर जाए, तो वैज्ञानिकों ने तीन परिकल्‍पनाएं बताई हैं।

पहली, ब्‍लैक होल के गुरुत्‍वाकर्षण बल के कारण शरीर में खिंचाव शुरू हो जाएगा। आपका शरीर लंबा होता चला जाएगा। मान लीजिए कि आप ब्‍लैक होल में पैरों की ओर से प्रवेश कर रहे हैं, तो सबसे पहले पैरों में जबरदस्‍त बल लगता हुआ महसूस होगा। उसके बार सिर में खिंचाव का एहसास होगा।

हाथ शरीर के केंद्र से बाहर होते हैं, ऐसे में उनका बढ़ना अलग ही दिशा में होगा और कुल मिलाकर शरीर स्‍पेगेटी (एक प्रकार की माइक्रोनी) की तरह हो जाएगा।

दूसरी, धारणा वैज्ञानिकों ने यह दी है कि ब्‍लैक होल में गिरते ही उसके रेडिएशन के कारण स्‍पेगेटी बनने से पहले ही आपका शरीर फ्राई हो जाए।

तीसरी, धारणा यह है कि कोई भी वस्‍तु, जो ब्‍लैक होल में जा रही है, उसकी होलोग्राफ‍िक इमेज बन जाए। जबकि वह वस्‍तु मूल रूप से भी मौजूद रहे।

क्‍या होता है ब्‍लैक होल

ब्लैक होल अंतरिक्ष में वो जगह है, जहां भौतिक विज्ञान का कोई नियम काम नहीं करता। इसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र बहुत शक्तिशाली होता है। इसके खिंचाव से कुछ भी नहीं बच सकता। प्रकाश भी यहां प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं निकल पाता है।

यह अपने ऊपर पड़ने वाले सारे प्रकाश को अवशोषित कर लेता है। आइंस्टीन बता चुके हैं कि किसी भी चीज का गुरुत्वाकर्षण स्पेस को उसके आस-पास लपेट देता है और उसे कर्व जैसा आकार दे देता है।

जरूरी नहीं है सारे ब्‍लैक होल काले हों

जरूरी नहीं है कि सारे ब्‍लैक होल काले ही हों। क्‍वासार्स (Quasars) जबरदस्‍त चमकीले ब्‍लैक होल हैं। वे अपनी मूल आकाशगंगा को संयुक्‍त रूप से प्रकाशित भी कर सकते हैं।

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
चंद्रयान के बारे में ये सब आपको कहीं भी नहीं पता चलेगा, पढ़ लो. 2,919 14
अब BSNL की न्‍यूनतम स्‍पीड होगी 2 mbps 4,413 11
भारत का अभियान : चंद्रयान-2 चला चाँद की ओर 2,505 11
फ़ेसऐप इस्तेमाल करने वाले इसलिए रहिए सावधान 2,291 11
ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं? 1,206 9
लैपटॉप की बैटरी व मेमोरी बढ़ाएगा गूगल क्रोम 4,315 9
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया 31,400 8
जब पृथ्वी पर अधिकतर प्रजातियां नष्ट हो गईं... 4,789 8
फ़ेसबुक पोस्ट को अनडू करने का तरीका 2,729 8
हिमालय में आ सकता है एम 8 तीव्रता का भूकंप 3,871 8
प्रकाश से भी तेज़ गति से होगी बात? 3,865 8
#Chandrayaan2: चांद पर जब चंद्रयान-2 उतरेगा तो क्या होगा 1,566 8
चंद्रयान 2: लॉन्चिंग से लेकर अब तक की पूरी कहानी। दी लल्लनटॉप शो 878 8
ब्रह्मांड की चौड़ाई - 93 अरब प्रकाशवर्ष 6,805 7
बारिश के लिए है आपका स्मार्टफोन? 3,973 7
हिंदी भाषा के लिए गूगल बनाएगा सर्च आसान 3,967 7
जब ख़त्म हुए डायनासोर, कैसा था पृथ्वी पर वो आख़िरी दिन? 2,381 7
व्हाट्सऐप बना सिर दर्द मोबाइल कंपनियों के लिए 4,230 7
चमकेगा पृथ्वी पर दूसरा सूरज 7,297 7
TRAI ने लगाई फ्री बेसिक्स पर फेसबुक को लताड़ 2,733 7
चंद्रमा पर भी आते हैं भूकंप 6,721 7
भरी महफ़िल में बोलने से डरते हैं, तो पढ़िए 3,477 7
क्या ये इंसानों की नई प्रजाति है? 1,614 7
घर जो खुद करेगा ढेरों काम 6,047 7
आख़िर आंसू क्यों निकलते हैं? 1,161 7