वाई-फाई के माध्यम से लोगों की सटीक गिनती

वाई-फाई के माध्यम से लोगों की सटीक गिनती

शोधकर्ताओं ने नौ लोगों के साथ इसका सफल परीक्षण करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि गिनती का यह तरीका मुख्य रूप से वायरलेस सिग्नल में आने वाले बदलावों पर निर्भर है। वाई-फाई कार्ड्स की सीधी लाइन में लोगों की मौजूदगी से संकेत कमजोर हो जाते हैं।

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में चुनावी रैलियों में जुटी भीड़ की संख्या को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाती है। अब विशेषज्ञों ने वाई-फाई के माध्यम से भीड़ में मौजूद लोगों की सटीक गिनती करने का दावा किया है।

इससे आपदा के दौरान राहत और बचाव अभियान में भी मदद मिल सकती है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिग की प्रोफेसर यासामिन मोस्तोफी ने बताया कि एक निर्धारित क्षेत्र में मौजूद लोगों की गिनती वाई-फाई लिंक से प्राप्त ऊर्जा को मापकर आसानी से की जा सकती है।

इसके लिए लोगों के पास वाई-फाई उपकरण होना जरूरी नहीं है। शोधकर्ताओं के मुताबिक तकरीबन 70 वर्ग मीटर दायरे में दो वाई-फाई कार्ड को विपरीत दिशा में स्थापित कर लोगों की गिनती की जा सकती है। इसके लिए कार्ड के लिंक से प्राप्त ऊर्जा को मापा जाता है।

इसके अलावा लोगों की गतिविधि से संकेतों में बिखराव आता है, जिसे मल्टी-पाथ फेडिंग कहा जाता है। इन दोनों घटनाओं के आधार पर ही लोगों की संख्या का पता लगाने में मदद मिलती है।

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
सबसे कारगर दवा पर भी भारी मच्छर 2,199 2
स्मार्टफोन, टैबलेट को बनाएं अपना दफ़्तर 4,125 2
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया 31,354 1
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 2,858 1
अब फेसबुक फ्रेंड्स दिलाएंगे लोन 2,841 1
TRAI ने लगाई फ्री बेसिक्स पर फेसबुक को लताड़ 2,697 1
ब्रिटेन में पलकों का प्रत्यारोपण 1,777 1
ये स्तनधारी कभी पार्टनर को धोखा नहीं देता 1,356 1
क्या फ्री टॉक टाइम या डेटा की तलाश में हैं आप 2,707 1
घर जो खुद करेगा ढेरों काम 6,010 1
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 2,405 1
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,072 1
दक्षिण अफ़्रीका: मानव जैसी प्रजाति की खोज 4,592 1
विक्रम साराभाई: जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष में पहुंचाया 1,615 1
क्या दरियाई घोड़ा मांसाहारी है? 6,078 1
इंटरनेट की जान कहाँ बसती है? 12,100 1
भारत में मिला घोंसले बनाने वाला मेंढक 1,988 1
आकार में है सफलता की कुंजी 1,882 1
नासा ने बनाया नया अंतरिक्ष इंजन 3,470 1
वेबसाइट पर कैमरे से लॉग इन करें 2,756 1
गुदगुदी करने पर आदमी की तरह क्यों हंसते हैं चिम्पैंज़ी? 2,061 1
'भारतीय पेंट्स हैं ख़तरनाक' 1,846 1
मिलिये पक्षी प्रेमी अर्जुन से, जिन्होंने कराई हजारों गौरेया की वापसी 1,948 1
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 1,537 1
पीरियड्स में महिलाओं का दिमाग तेज़ हो जाता है? 1,520 1