घूमने का शौक है और पैसे हैं तो अब चांद की कर आएं सैर!

घूमने का शौक है और पैसे हैं तो अब चांद की कर आएं सैर!

घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो चांद की सैर करने का आइडिया आपको कैसा लग रहा है? दो विदेशियों को तो ये आइडिया इतना पसंद आया है कि उन्होंने 2018 में चांद की सैर के लिए अमेरिका की प्राइवेट रॉकेट कंपनी स्पेस एक्स को पैसे भी दे दिए हैं.

आपको आपका पार्टनर चांद के पार ले जाए या नहीं, चांद की सैर पर जरूर ले जा सकता है. क्योंकि चांद की सैर को मुमकिन बना रही है एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स. स्पेस एक्स को दो विदेशी सैलानियों ने चांद पर जाने के लिए एक मोटी रकम दी है.

हालांकि एलन मस्क ने उन दो लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है, बस इतना बताया है कि वो दोनों हॉलीवुड से नहीं हैं. ये दोनों सैलानी 2018 की दूसरी तिमाही में चांद की सैर को जाएंगे.

स्पेस एक्स के मुताबिक दोनों यात्री चंद्रमा के चक्कर लगाएंगे और उसके बाद आगे अंतरिक्ष में घूमेंगे, लेकिन उनका स्पेसशिप चंद्रमा पर उतरेगा नहीं. स्पेस एक्स के मुताबिक इस अभियान के लिए वो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की मदद ले रही है. 45 साल बाद ऐसा होगा जब कोई इंसान चांद की सैर करेगा.

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
चंद्रयान के बारे में ये सब आपको कहीं भी नहीं पता चलेगा, पढ़ लो. 2,919 14
भारत का अभियान : चंद्रयान-2 चला चाँद की ओर 2,505 11
फ़ेसऐप इस्तेमाल करने वाले इसलिए रहिए सावधान 2,291 11
अब BSNL की न्‍यूनतम स्‍पीड होगी 2 mbps 4,412 10
लैपटॉप की बैटरी व मेमोरी बढ़ाएगा गूगल क्रोम 4,315 9
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया 31,400 8
जब पृथ्वी पर अधिकतर प्रजातियां नष्ट हो गईं... 4,789 8
ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं? 1,205 8
प्रकाश से भी तेज़ गति से होगी बात? 3,865 8
#Chandrayaan2: चांद पर जब चंद्रयान-2 उतरेगा तो क्या होगा 1,566 8
चंद्रयान 2: लॉन्चिंग से लेकर अब तक की पूरी कहानी। दी लल्लनटॉप शो 878 8
बारिश के लिए है आपका स्मार्टफोन? 3,973 7
हिंदी भाषा के लिए गूगल बनाएगा सर्च आसान 3,967 7
ब्रह्मांड की चौड़ाई - 93 अरब प्रकाशवर्ष 6,805 7
जब ख़त्म हुए डायनासोर, कैसा था पृथ्वी पर वो आख़िरी दिन? 2,381 7
व्हाट्सऐप बना सिर दर्द मोबाइल कंपनियों के लिए 4,230 7
चमकेगा पृथ्वी पर दूसरा सूरज 7,297 7
चंद्रमा पर भी आते हैं भूकंप 6,721 7
TRAI ने लगाई फ्री बेसिक्स पर फेसबुक को लताड़ 2,733 7
क्या ये इंसानों की नई प्रजाति है? 1,614 7
घर जो खुद करेगा ढेरों काम 6,047 7
आख़िर आंसू क्यों निकलते हैं? 1,161 7
फ़ेसबुक पोस्ट को अनडू करने का तरीका 2,728 7
TRAI ने कहा, फोन की घंटी कितनी देर बजे, इसपर फैसला होना चाहिए 1,606 7
हिमालय में आ सकता है एम 8 तीव्रता का भूकंप 3,870 7