व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : श्वास : सबसे गहरा मंत्र

सबसे गहरा मंत्र

श्वास भीतर जाती है, इसका आपके प्राणों में पूरा बोध हो कि श्वास भीतर जा रही है। श्वास बाहर जाती है, इसका भी आपके प्राणों में पूरा बोध हो कि श्वास बाहर जा रही है। और आप पाएंगे कि एक गहन शांति उतर आई है। यदि आप श्वास को भीतर जाते हुए और बाहर जाते हुए, भीतर जाते हुए और बाहर जाते हुए देख सकें, तो यह अभी तक खोजे गए मंत्रों में से सबसे गहरा मंत्र है।

श्वास हमेशा वर्तमान में है। हम अतीत में श्वास नहीं ले सकते और न ही हम भविष्य में श्वास ले सकते हैं। श्वास लेना हमेशा इसी क्षण में है। लेकिन हम अतीत के बारे में सोच सकते हैं और हम भविष्य के बारे में सोच सकते हैं। शरीर तो वर्तमान में रहता है, लेकिन मन अतीत और भविष्य के बीच झूलता रहता है। और शरीर और मन के बीच में एक विभाजन हो जाता है। शरीर वर्तमान में रहता है और मन कभी भी वर्तमान में नहीं रहता। और वे कभी मिलते नहीं, वे कभी एक-दूसरे के सामने नहीं आते। और उसी विभाजन के कारण विषाद, चिंता और तनाव पैदा होते हैं। हर एक तनावग्रस्त है, वह तनाव ही चिंता है। मन को वर्तमान में लाना है, क्योंकि वर्तमान के अतिरिक्त दूसरा कोई समय है ही नहीं।

 

Vote: 
No votes yet
Meditation Category: 

New Dhyan Updates

ओशो – तुम कौन हो ?
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान - व्यस्त लोगों के लिये ध्यान
आप अच्छे हैं या स्वाभाविक?
स्वर्णिम प्रकाश ध्यान : ओशो
आज के युग मे ओशो सक्रिय ध्यान
ओशो: जब कामवासना पकड़े तब क्या करें ?
संकल्प कैसे काम करता है?
ओशो – सब उस गोविन्द का खेल है
साप्ताहिक ध्यान : "हां' का अनुसरण
जहाँ मन समाप्त होता है, वहाँ ध्यान शुरू होता है!
ध्यान : काम ऊर्जा से मुक्ति
ओशो – तीसरी आँख सूक्ष्‍म शरीर का अंग है
साधक के लिए पहली सीढ़ी शरीर है
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : संतुलन ध्यान
चेतना की वह अकेली अवस्था ध्यान है।
जगत ऊर्जा का विस्तार है
मैं एक युवती के प्रेम में था। वह मुझे धोखा दे गई ! मैं क्या करूं
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : श्वास : सबसे गहरा मंत्र
जब हनीमून समाप्त हो जाता है तो इसके बाद क्या?
स्त्रियां पुरुष के लिए आकर्षक क्यों बनना चाहती हैं जबकि वे पुरुषों की कामुकता जरा भी पसंद नहीं करतीं ?
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : क्या आप स्वयं के प्रति सच्चे हैं?
साप्ताहिक ध्यान : ज्ञान और अज्ञान, दोनों के पार
त्राटक-एकटक देखने की विधि है |
ध्यान : अपना मुंह बंद करो!
ध्वनि के केंद्र में स्नान करो