ध्यान -:पूर्णिमा का चाँद

पूर्णिमा का चाँद

रात पूरे चाँद के नीचे बैठकर देखा, कभी टकटकी लगाकर आकाश में पूर्णिमा के चाँद को देखा।कुछ तुम्हारे भीतर भी आंदोलित होने लगता है।वैज्ञानिक कहते हैं कि मनुष्य सबसे पहले समुद्र में ही पैदा हुआ। पहला रूप जीवन का मछली है।हिन्दुओं की बात ठीक मालूम होती है कि परमात्मा का पहला अवतार मत्स्य अवतार,मछली का अवतार।वैज्ञानिक विकासवाद भी इसे स्वीकार करता है। और उसके आधार हैं।अब भी मनुष्य के शरीर में जल का अनुपात अस्सी प्रतिशत है।उसमे वे ही रासायनिक द्रव्य हैं जो सागर के जल में हैं।
तुम्हारे भीतर साधारण जल नहीं है,ठीक समुद्र का जल है।माँ के पेट में भी,बच्चा जब पैदा होता है तो माँ के पेट में समुद्र के जल जैसी अवस्था होती है।छोटा सा कुंड बन जाता है समुद्र के जल का,उसी में बच्चा तैरता।पहले मछली की तरह...।
पूर्णिमा का चाँद जब होता है तो तुमने सागर में उत्तुंग लहरें उठती देखीं,और तुम भी तो अस्सी pratishat सागर का जल हो।पूरे चाँद को देखकर तुम्हारे भीतर भी तरंगे उठती होंगीं, उठती हैं।यह जानकार तुम हैरान होओगे कि सर्वाधिक लोग पागल पूर्णिमा की रात को होते हैं।सर्वाधिक लोग बुद्धत्व को भी उपलब्ध पूर्णिमा की रात्रि को होते हैं।
पूर्णिमा की रात बड़ी अद्भुत है।
अगर चाँद का इतना प्रभाव होता है,इतने दूर चाँद का इतना प्रभाव होता है कि किसी को पागल कर दे, कि किसी को बुद्धत्व को पहुंचा दे।
तो क्या उन लोगों की हम बात करें जिनके भीतर का चाँद प्रगट हो गया हो,जिनके भीतर की बदलियाँ कट गई हों, जो भीतर पूर्ण गए हों, जिन्होंने चैतन्य की पूर्णता को पा लिया हो।वे ही सतगुरु हैं उनके भीतर से प्रार्थना का जन्म होता है।,,गुरु परताप साध की संगति

   ..ओशो....

 

Vote: 
No votes yet

New Dhyan Updates

ओशो स्टाॅप मेडिटेशन
चक्रमण सुमिरन एक वरदान है
अपनी श्वास का स्मरण रखें
ओशो नाद ब्रह्म ध्‍यान
ओशो – ध्यान धन है ।
ओशो: जब कामवासना पकड़े तब क्या करें ?
श्वास को शिथिल करो!
ध्यान क्या है? ध्यान है पर्दा हटाने की कला। ओशो
ध्यान : अपने विचारों से तादात्मय तोड़ें
ओशो डाइनैमिक ध्‍यान
साधक के लिए पहली सीढ़ी शरीर है
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : संतुलन ध्यान
जिस दिन जागरण पूर्ण होगा उस दिन : साक्षी साधना
जगत ऊर्जा का विस्तार है
साप्ताहिक ध्यान : श्वास को शिथिल करो
अग्नि पर फ़ोकस करना
साप्ताहिक ध्यान : संतुलन ध्यान
प्रेम से भर रहा है ?
बहुत समय बाद किसी मित्र से मिलने पर जो हर्ष होता है, उस हर्ष में लीन होओ।
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : क्या आप स्वयं के प्रति सच्चे हैं?
दूसरे को तुम उतना ही देख पाओगे जितना तुम अपने को देखते हो
साप्ताहिक ध्यान : ज्ञान और अज्ञान, दोनों के पार
सफलता कोई मूल्य नहीं है
साप्ताहिक ध्यान : कल्पना द्वारा नकारात्मक को सकारात्मक में बदलना
ध्यान -:पूर्णिमा का चाँद