संपर्क : 7454046894
स्पर्म लीकेज (वीर्य रिसाव) क्या है

स्पर्म लीकेज (वीर्य रिसाव) पुरुषों में उत्पन्न होने वाली एक समस्या है, जिसके तहत बिना किसी यौन उत्तेजना के किसी भी समय लिंग से वीर्य का रिसाव होता है।
जब किसी पुरुष में सेक्स या जननांग उत्तेजना के दौरान स्खलन (ejaculates) होता है, तो लिंग से निकलने वाला सफ़ेद तरल पदार्थ वीर्य (स्पर्म) कहलाता है। स्पर्म मुख्य रूप से सेमिनल द्रव (seminal fluid) से बना है, जिसका निर्माण प्रोस्टेट और वीर्य पुटिका (seminal vesicle) द्वारा होता है। वीर्य पुटिका, प्रोस्टेट के पीछे स्थित एक छोटी ग्रंथि है। वीर्य में कुछ मात्रा में शुक्राणु उपस्थित होते हैं।
आमतौर पर यह माना जाता है, कि वीर्य सेक्स या हस्तमैथुन के दौरान केवल लिंग से बाहर आता है। लेकिन कभी-कभी बिना यौन उत्तेजना के व्यक्ति के लिंग से वीर्य का रिसाव हो सकता है, जो कि चिकित्सकीय समस्या का संकेत भी हो सकता है।
यौन क्रिया के दौरान वीर्य का रिसाव या स्पर्म लीकेज होना एक सामान्य घटना है। लेकिन कुछ चिकित्सकीय स्थितियां ऐसी भी हैं, जिनके कारण लिंग से वीर्य का रिसाव हो सकता है। अतः इन चिकित्सकीय कारणों का इलाज प्राप्त कर स्पर्म लीकेज की समस्या से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है, जबकि स्पर्म लीकेज के अन्य कारण बिना किसी चिकित्सा समस्या से सम्बंधित हो सकते हैं।