संपर्क : 7454046894
मेकअप करने का स्टेप 12: लिप ग्लॉस

आकर्षक लुक के लिए मेकअप करने के स्टेप (makeup karne ka tarika step by step in hindi) में लिप ग्लॉस लगाना बहुत जरूरी होता है। लिप ग्लॉस के लिए अपने होंठों को तैयार करना बहुत जरूरी है। होंठों से डैड स्किन सेल्स को हटाने के लिए सौम्य लिप स्क्रब का उपयोग करें। इसके बाद होंठों को और मुलायम बनाने के लिए लिप कंडीशनर या मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। होंठ पर लिप बाम अवशोषित हो जाने के बाद लिप ग्लॉस को लगाना शुरू करें।
सबसे पहले हल्के रंग की लिप पेंसिल की मदद से आउट लाइन बना लें। अब उसी शेप में लिपस्टिक का पहला कोट लगाएं। आपको लगे कि लिपस्टिक हल्की है, तो आप एक शेड और लगा सकती हैं। अब इसे सेट करने के लिए होठों पर उंगली की मदद से पाउडर लगाएं। ध्यान रखें, लिपस्टिक को हमेशा फ्रिज में रखें, इससे ये कम मेल्ट होगी और लंबे समय तक होठों पर टिकी रहेगी।