संपर्क : 7454046894
होंठों को एक्सफोलिए और मॉइस्चराइज करें

होठों पर लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आप होठों को मॉइस्चराइज रखें। इसके अलावा समय समय पर होठों की मृत त्वचा को भी साफ करते रहें। क्योंकि फटे हुए और सूखे होंठ लिपस्टिक को लंबे समय तक होंठ में नहीं रहने देते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठो में बनी रहे तो मॉइस्चराइजर क्रीम का उपयोग करें। इससे आपके होंठ नरम बने रहेगें। इसके लिए आप रात में सोने से पहले अपने होंठों में लिप बाम या नारियल तेल लगाएं। इसके अलावा होंठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले परतदार त्वचा को हटाएं। इसके अलावा लिपस्टिक लगाने के कुछ समय पहले भी लिप बाम या नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है।