शब्दों के बिना देखना

शब्दों के बिना देखना

छोटी-छोटी चीजों में प्रयोग करें कि मन बीच में न आए। आप एक फूल को देखते हैं--तब आप सिर्फ देखें। मत कहें "सुंदर', "असुंदर'। कुछ मत कहें। शब्दों को बीच में मत लाएं, कोई शब्द उपयोग न करें। सिर्फ देखें। मन बड़ा व्याकुल, बड़ा बेचैन हो जाएगा। मन चाहेगा कुछ कहना। आप मन को कह दें: "शांत रहो, मुझे देखने दो, मैं सिर्फ देखूंगा।'

शुरुआत में कठिनाई आएगी, लेकिन ऐसी चीजों से शुरू करें जिनसे आप ज्यादा जुड़े नहीं हैं। बिना शब्दों को बीच में लाए पत्नी को देखना कठिन होगा। आप पत्नी से बहुत जुड़े हुए हैं, बहुत ही भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। क्रोध में या प्रेम में--लेकिन आप बहुत जुड़े हुए हैं।

तो ऐसी चीजों को देखें जो तटस्थ हैं--चट्टान, फूल, वृक्ष, सूर्योदय, उड़ता हुआ पक्षी, आकाश में घूमता हुआ बादल। सिर्फ ऐसी चीजों को देखें जिनसे आप ज्यादा जुड़े हुए नहीं हैं, जिनके प्रति आप अनासक्त रह सकें, जिनके प्रति आप तटस्थ रह सकें। तटस्थ चीजों से शुरू करें और फिर भावुक स्थितियों की ओर बढ़ें।

ओशो: ध्यान विज्ञान #55

 

Vote: 
No votes yet

New Dhyan Updates

चक्रमण सुमिरन एक वरदान है
यही शरीर, बुद्ध: हां, तुम।
ध्यान क्या है? ध्यान है पर्दा हटाने की कला। ओशो
शरीर और मन दो अलग चीजें नहीं हैं।
ओशो – पहले विचार फिर निर्विचार !
प्रेम एक ऊर्जा क्षेत्र है
ध्यान : संयम साधना
ओशो की सक्रिय ध्यान विधि
क्या यंत्र समाधि प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं?
ध्यान : सब काल्पनिक है
जिबरिश ध्यान विधि
ओशो – ध्यानी का आहार
साक्षी को खोजना— ओशो
चेतना की वह अकेली अवस्था ध्यान है।
नासाग्र को देखना (ध्‍यान)—ओशो
ओशो – अपनी नींद में ध्‍यान कैसे करें
मैं एक युवती के प्रेम में था। वह मुझे धोखा दे गई ! मैं क्या करूं
विद्यार्थी क्यों अनुशासनहीन हो गए?
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : श्वास : सबसे गहरा मंत्र
अग्नि पर फ़ोकस करना
जब हनीमून समाप्त हो जाता है तो इसके बाद क्या?
साप्ताहिक ध्यान : संतुलन ध्यान
प्रेम से भर रहा है ?
निष्क्रिय विधियां : श्वास को देखना
साप्ताहिक ध्यान : संयम साधना