दुनिया का सबसे ताकतवर पोषण पूरक आहार है- सहजन (मुनगा)

दुनिया का सबसे ताकतवर पोषण पूरक आहार है- सहजन (मुनगा)। इसकी जड़ से लेकर फूल, पत्ती, फल्ली, तना, गोंद हर चीज उपयोगी होती है। 
आयुर्वेद में सहजन से तीन सौ रोगों का उपचार संभव है। सहजन के पौष्टिक गुणों की तुलना :- विटामिन सी- संतरे से सात गुना अधिक। विटामिन ए- गाजर से चार गुना अधिक। कैलशियम- दूध से चार गुना अधिक। पोटेशियम- केले से तीन गुना अधिक। प्रोटीन- दही की तुलना में तीन गुना अधिक। 
स्वास्थ्य के हिसाब से इसकी फली, हरी और सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी-काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाई जाते हैं। इनका सेवन कर कई बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है, इसका बॉटेनिकल नाम ' मोरिगा ओलिफेरा ' है। हिंदी में इसे सहजना, सुजना, सेंजन और मुनगा नाम से भी जानते हैं, जो लोग इसके बारे में जानते हैं, वे इसका सेवन जरूर करते हैं। 
सहजन का फूल पेट और कफ रोगों में, इसकी फली वात व उदरशूल में, पत्ती नेत्ररोग, मोच, साइटिका, गठिया आदि में उपयोगी है। इसकी छाल का सेवन साइटिका, गठिया, लीवर में लाभकारी होता है। सहजन के छाल में शहद मिलाकर पीने से वात और कफ रोग खत्म हो जाते हैं। 
सहजन की पत्ती का काढ़ा बनाकर पीने से गठिया, साइटिका, पक्षाघात, वायु विकार में शीघ्र लाभ पहुंचता है। साइटिका के तीव्र वेग में इसकी जड़ का काढ़ा तीव्र गति से चमत्कारी प्रभाव दिखाता है। मोच इत्यादि आने पर सहजन की पत्ती की लुगदी बनाकर सरसों तेल डालकर आंच पर पकाएं और मोच के स्थान पर लगाने से जल्दी ही लाभ मिलने लगता है।
सहजन के फली की सब्जी खाने से पुराने गठिया, जोड़ों के दर्द, वायु संचय, वात रोगों में लाभ होता है। इसके ताजे पत्तों का रस कान में डालने से दर्द ठीक हो जाता है साथ ही इसकी सब्जी खाने से गुर्दे और मूत्राशय की पथरी कटकर निकल जाती है। इसकी जड़ की छाल का काढ़ा सेंधा नमक और हींग डालकर पीने से पित्ताशय की पथरी में लाभ होता है। 
सहजन के पत्तों का रस बच्चों के पेट के कीड़े निकालता है और उल्टी-दस्त भी रोकता है। ब्लड प्रेशर और मोटापा कम करने में भी कारगर सहजन का रस सुबह-शाम पीने से हाई ब्लड प्रेशर में लाभ होता है। इसकी पत्तियों के रस के सेवन से मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसकी छाल के काढ़े से कुल्ला करने पर दांतों के कीड़े नष्ट होते हैं और दर्द में आराम मिलता है। 
सहजन के कोमल पत्तों का साग खाने से कब्ज दूर होता है, इसके अलावा इसकी जड़ के काढ़े को सेंधा नमक और हींग के साथ पीने से मिर्गी के दौरों में लाभ होता है। इसकी पत्तियों को पीसकर लगाने से घाव और सूजन ठीक होते हैं। 
सहजन के बीज से पानी को काफी हद तक शुद्ध करके पेयजल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके बीज को चूर्ण के रूप में पीसकर पानी में मिलाया जाता है। पानी में घुल कर यह एक प्रभावी नेचुरल क्लोरीफिकेशन एजेंट बन जाता है। यह न सिर्फ पानी को बैक्टीरिया रहित बनाता है, बल्कि यह पानी की सांद्रता को भी बढ़ाता है।
कैंसर तथा शरीर के किसी हिस्से में बनी गांठ, फोड़ा आदि में सहजन की जड़ का अजवाइन, हींग और सौंठ के साथ काढ़ा बनाकर पीने का प्रचलन है। यह काढ़ा साइटिका (पैरों में दर्द), जोड़ों में दर्द, लकवा, दमा, सूजन, पथरी आदि में भी लाभकारी है |
सहजन के गोंद को जोड़ों के दर्द तथा दमा आदि रोगों में लाभदायक माना जाता है। आज भी ग्रामीणों की ऐसी मान्यता है कि सहजन के प्रयोग से वायरस से होने वाले रोग, जैसे चेचक आदि के होने का खतरा टल जाता है। 
सहजन में अधिक मात्रा में ओलिक एसिड होता है, जो कि एक प्रकार का मोनोसैच्युरेटेड फैट है और यह शरीर के लिए अति आवश्यक है। सहजन में विटामिन-सी की मात्रा बहुत होती है। यह शरीर के कई रोगों से लड़ता है। यदि सर्दी की वजह से नाक-कान बंद हो चुके हैं तो, सहजन को पानी में उबालकर उस पानी का भाप लें। इससे जकड़न कम होती है। सहजन में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसका जूस गर्भवती को देने की सलाह दी जाती है, इससे डिलवरी में होने वाली समस्या से राहत मिलती है और डिलवरी के बाद भी मां को तकलीफ कम होती है, गर्भवती महिला को इसकी पत्तियों का रस देने से डिलीवरी में आसानी होती है।
सहजन के फली की हरी सब्जी को खाने से बुढ़ापा दूर रहता है इससे आंखों की रोशनी भी अच्छी होती है। सहजन को सूप के रूप में भी पी सकते हैं, इससे शरीर का खून साफ होता है। 
सहजन का सूप पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी के अलावा यह बीटा कैरोटीन, प्रोटीन और कई प्रकार के लवणों से भरपूर होता है, यह मैगनीज, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह सभी तत्व शरीर के पूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। 
कैसे बनाएं सहजन का सूप? सहजन की फली को कई छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं। दो कप पानी लेकर इसे धीमी आंच पर उबलने के लिए रख देते हैं, जब पानी उबलने लगे तो इसमें कटे हुए सहजन की फली के टुकड़े डाल देते हैं, इसमें सहजन की पत्त‍ियां भी मिलाई जा सकती हैं, जब पानी आधा बचे तो सहजन की फलियों के बीच का गूदा निकालकर ऊपरी हिस्सा अलग कर लेते हैं, इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च मिलाकर पीना चाहिए। 
१. सहजन के सूप के नियमित सेवन से सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है. सहजन महिला और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद है। 
२. सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में मददगार है. इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। 
३. सहजन का सूप पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करता है, इसमें मौजूद फाइबर्स कब्ज की समस्या नहीं होने देते हैं। 
४. अस्थमा की शिकायत होने पर भी सहजन का सूप पीना फायदेमंद होता है. सर्दी-खांसी और बलगम से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल घरेलू औषधि के रूप में किया जाता है। 
५. सहजन का सूप खून की सफाई करने में भी मददगार है, खून साफ होने की वजह से चेहरे पर भी निखार आता है। 
६. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए भी सहजन के सेवन की सलाह दी जाती है।
प्रस्तुति - जितेन्द्र रघुवंशी, प्रज्ञाकुंज, हरिद्वार

 

Vote: 
2
Average: 2 (1 vote)

New Health Updates

S.No Total views Views today
1 गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय 519 16
2 स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक 62,220 12
3 कैसे पहचाने की आप ज्यादा पानी पी रहे है 328 10
4 क्या है दुनिया का सबसे सेहतमंद खाना 7,702 10
5 पति पत्नी के बीच में लड़ाई होने का कारण 404 9
6 सोने के समय ये करें ये बिल्कुल न करें 4,426 7
7 लड़की के गर्लफ्रेंड बनने के इशारे 637 7
8 लड़कों को समझने के तरीके 314 7
9 प्रेगनेंसी में डांस करने के तरीके 3,564 6
10 सबसे पहले ये जान लेते हैं कि ये पिल काम कैसे करती है? 316 6
11 दांतों में दाग-धब्‍बे और पीलापन आपकी चांद जैसी मुस्‍कान में ग्रहण लगा देते हैं। 4,055 6
12 पानी पीने के लिए खुद को प्रेरित करने के तरीके 304 6
13 कैसे जाने कि लड़का मुझसे प्यार करता है 467 6
14 बेटी की बिदाई- मां के लिए बड़ी चुनौती है इस प्रकार 5,562 6
15 हनीमून क्या है? 364 6
16 अगर लड़की आपकी गर्लफ्रेंड तरह काम करे 554 6
17 शरीर में शुगर है तो जान ले ये संकेत 263 5
18 कान दर्द के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज 1,277 5
19 किशमिश स्वस्थ के लिए ज़रूरी 5,914 5
20 गूलर के औषधीय गुण, गुप्त रोगों के लिए है चमत्कारी 630 5
21 हस्तमैथुन कितने दिन में करना चाहिए 8,449 5
22 हार्मोनल असंतुलन के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार 1,202 5
23 गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है तो ये संकेत देगी 317 5
24 चुकंदर खाने के फ़ायदे 3,171 5
25 पति पत्नी के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए शब्दों का वार न करें 292 5
26 शरीर में रक्त की कमी का होना, रक्त की कमी पूरी करने के लिए क्या करें, जानें 10,438 5
27 इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के 31,376 4
28 सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय 989 4
29 लड़के के दिल की बात समझने के तरीके 307 4
30 लड़की दे ये 8 संकेत तो समझ जाएँ वो आपसे प्यार करती हैं 412 4
31 दूध को इस प्रकार पिये 7,781 4
32 बच्चा कैसे होता है 961 4
33 ज्यादा पानी पीने के कुछ शुरूआती लक्षण में शामिल है 226 4
34 गुलाब के औषधीय गुण 7,510 4
35 लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय 214,159 4
36 कान के पीछे सूजन लिम्फ नोड्स: उपचार तथा कारण का निवारण इस प्रकार करें 31,393 4
37 तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के आसान उपाय 1,350 4
38 पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय 1,782 4
39 कितना पानी पीना बहुत ज्यादा होगा 304 4
40 मसालों से असल में कितना फ़ायदा होता है? 192 4
41 कैसे जाने कि वो मुझसे प्यार करता है 395 4
42 आप लिंग को योनि में कैसे डालते हैं? 28,749 4
43 फिशर के कारण, लक्षण और उपाय 1,154 4
44 कफ और खांसी को जड़ से मिटाता हैये काढ़ा 240 4
45 गर्भवती होने के लिए कब करें सेक्स का उदाहरण 3: 374 4
46 दोस्त बनाने के सबसे आसान तरीके 8,481 4
47 हनीमून की तैयारी करने के लिए टिप्स 262 4
48 सूरज की रोशनी कितनी कारगर 4,916 4
49 दिन में कितने घंटे सोना चाहिए 306 3
50 लड़के के दिल की बात कैसे जाने 320 3
51 गूलर की छाल के औषधीय गुण से रक्त प्रदर हो जाता है ठीक 251 3
52 गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है तो ये संकेत देगी 709 3
53 केसर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 4,006 3
54 योनि से सफेद पानी 248 3
55 आधे सर का दर्द और उसका इलाज 9,939 3
56 लड़कियां लड़कों में क्या देखती है 226 3
57 मधुमेह और साइकिल चलाना 225 3
58 सर दर्द से राहत के लिए करें ये घरेलु उपचार 7,311 3
59 पुशअप एक्सरसाइज करें 202 3
60 मैसेज के रिप्लाई से लड़के के दिल की बात जाने 401 3
61 दर्द से राहत पाने के लिए हंसी के फायदे 231 3
62 पालक की खेती 5,348 3
63 मलेरिया के कारण, लक्षण और उपचार 1,108 3
64 गर्भावस्था में होने वाली खांसी के लिए घरेलू उपचार 2,162 3
65 गूलर के औषधीय गुण दे सफ़ेद पानी/ श्वेत प्रदर में लाभ 204 3
66 मेकअप करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप 294 3
67 मखाना की खेती 6,891 3
68 पक्का आम खाने के फायदे 3,893 3
69 निम्बू है कई बिमारियों का इलाज 5,131 3
70 यौवन अवस्था में होने वाले सामान्य बदलाव 256 3
71 लड़कियां लड़कों की पर्सनालिटी देखती है 367 3
72 आँखों की रोशनी कम होने के लक्षण 190 3
73 शरीर के अंदर देखने वाला कैमरा तैयार 5,293 3
74 फटी एड़ियों के लिए आयुर्वेदिक उपचार 1,431 3
75 सफेद बालों के लिए घरेलू उपचार 221 3
76 ख़ूबसूरती के फायदे ही नहीं नुकसान भी होते है! 7,075 3
77 पति पत्नी की लड़ाई का उपाय 396 3
78 पुरुषों की यौन इच्‍छा में कमी हो सकती है कुछ दवाओं से 273 3
79 हनीमून पर एक दूसरे की मालिश करें 328 3
80 आखें लाल हो तो करें ये उपाय 8,512 3
81 प्रेग्नेंट होने के लिए सबसे सही उम्र क्या है? 385 3
82 उच्च रक्तचाप की बीमारी ठीक करने के लिए 3,428 3
83 हनीमून को एन्जॉय करने के लिए तैयारी और टिप्स 257 3
84 क्या मुझे गोली लेने के बाद पीरियड्स आ सकता हैं 242 3
85 मसालों से असल में कितना फायदा 182 3
86 जानिये रक्तचाप से कैसे प्रभावित होता है आपका शरीर और कैसे करें इसे कंट्रोल 2,906 3
87 वीर्य की कमी के लक्षण 957 3
88 सेक्स कितने प्रकार से किया जा सकता है 15,613 3
89 क्यों जरूरी है विटामिन बी-12? 4,938 3
90 गूलर के औषधीय गुण दूर करें कमजोरी, बल, वीर्य की कमी 291 3
91 बिस्तर पर पति पत्नी के बीच खत्म हो जाती है लड़ाई 569 3
92 प्रेगनेंसी में किस प्रकार का डांस करना चाहिए? 3,557 3
93 हनीमून के लिए जगह का चुनाव करें 318 3
94 यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय 1,427 3
95 सिर दर्द में मैग्नीशियम वाला आहार लें 558 3
96 माँ का दूध बढ़ाने के तरीके 14,061 3
97 पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है? 336 3
98 सेक्‍स पॉवर बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा 259 2
99 पुरुष बांझपन से बचने के लिए अनार का रस 240 2
100 भारतीयों में डायबिटीज़ का बढता ख़तरा 3,357 2