संपर्क : 7454046894
शास्त्रीय गायिका गंगूबाई
भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुप्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का जुलाई 2009 में निधन हो गया. वे 97 वर्ष की थीं और हृदय रोग से पीड़ित थीं.
उन्होंने 50 साल से अधिक समय तक संगीत की सेवा की और इस दौरान भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊँचाई तक पहुँचाया.
वर्ष 1913 में कर्नाटक के एक गाँव हंगल में जन्मी गंगूबाई को उनकी माँ ने सुर की शुरूआती शिक्षा दी थी. बाद में उन्होंने संगीत की शिक्षा 'किराना घराने' के गुरू सवाई गंधर्व से ली.
गंगूबाई ने अपनी कला के प्रदर्शन की शुरुआत किशोरावस्था में मुंबई में स्थानीय समारोहों और गणेश उत्सवों में गायकी से की थी.
शास्त्रीय संगीत को बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें अनेक सम्मान और पुरस्कार मिले जिनमें पद्म भूषण, तानसेन पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रमुख हैं.
असाधारण गायिका
गंगूबाई अपने ख़ास अंदाज़ और प्रस्तुति के लिए जानी जाती रहेंगी. शास्त्रीय गायन के मील के कुछ प्रमुख स्तंभों की जब चर्चा होगी तो उनका नाम पहली श्रेणी में रखा जाएगा.
जिसने भी उन्हें एक बार गाते सुना होगा वो पल उसे हमेशा साथ रहेगा. छोटी कद काठी की गंगूबाई की आवाज इतनी वजनदार और ठहरी हुई थी कि एक एक स्वर और कान पर हाथ रखकर खीची गई तान आसमान को भेद देते थे.
किराना घराना के ही जाने-माने गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र उन्हें याद करते हुए कहते है, "मुझे बहुत दुख है कि इतनी महान कलाकार गुजर गई. वे बहुत पुरानी कलाकार थी. उनकी गायकी का अंदाज बहुत बेहतरीन था. बहुत अलग..सबसे खास बात तो ये कि उनके गाने का और प्रस्तुति का तरीका बहुत गंभीर था. गंभीर औऱ मर्दाना आवाज मे वो गाती थी. उनको सुनते हुए ऐसा लगता था कि कोई पुरूष गा रहा है. उन्होंने बड़ी तपस्या की और इस मुकाम पर पहुँचीं".
आधे से अधिक सदी तक भारतीय संगीत को अपने अनूठे अंदाज़ और दम से धनी करती गंगूबाई हंगल का जन्म एक केवट के परिवार में हुआ था.
उनका कलाकार के रूप में सफ़र बहुत सारी चुनौतियो से भरा था.
अपनी आत्म कथा मे वे लिखती हैं कि किस तरह लोग उन्हें गानेवाली कह कर ताने मारा करते थे ...कैसे उन्होंने जातीय और लिंग बाधाओ को पार किया और किराना उस्ताद सवाई गंधर्व से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की तालीम ली.
गंगूबाई हंगल की गायकी की कई खास बेमिसाल बातों मे से एक यह थी कि वे हर राग को धीरे धीरे खोलती थी... बिल्कुल, जैसे सुबह की हर किरण पर एक-एक पंखुंडी खुलती हो. बहुत स्थिरता और गहराई के साथ ..उनकी गायकी की धार रसिको को हमेशा कसक से भर देगी.
अडाना | अभोगी कान्ह्डा | अल्हैया बिलावल | अल्हैयाबिलावल | अहीर भैरव | अहीरभैरव | आनंदभैरव | आसावरो | ककुभ | कलावती | काफ़ी | काफी | कामोद | कालिंगड़ा जोगिया | कीरवाणी | केदार | कोमल-रिषभ आसावरी | कौशिक कान्हड़ा | कौशिक ध्वनी (भिन्न-षड्ज) | कौसी | कान्ह्डा | खंबावती | खमाज | खम्बावती | गारा | गुणकली | गुर्जरी तोडी | गोपिका बसन्त | गोरख कल्याण | गौड मल्हार | गौड सारंग | गौड़मल्लार | गौड़सारंग | गौरी | गौरी (भैरव अंग) |चन्द्रकान्त | चन्द्रकौन्स | चारुकेशी | छाया-नट | छायानट | जयजयवन्ती | जयतकल्याण | जलधर | केदार | जेजैवंती | जेतश्री | जैत | जैनपुरी | जोग | जोगकौंस | जोगिया | जोगेश्वरी | जौनपुरी | झिंझोटी | टंकी | तिलंग | तिलंग बहार | तिलककामोद | तोडी | त्रिवेणी | दरबारी कान्हड़ा | दरबारी कान्हडा | दीपक | दुर्गा | दुर्गा द्वितीय | देव गन्धार | देवगंधार | देवगिरि बिलावल | देवगिरी | देवर्गाधार | देवश्री | देवसाख | देश | देशकार | देस | देसी | धनाश्री | धानी | नंद | नट भैरव | नट राग | नटबिलावल | नायकी कान्ह्डा | नायकी द्वितीय | नायकीकान्हड़ा | नारायणी | पंचम | पंचम जोगेश्वरी | पटदीप | पटदीपकी | पटमंजरी | परज | परमेश्वरी | पहाड़ी | पीलू | पूरिया | पूरिया कल्याण | पूरिया धनाश्री | पूर्याधनाश्री | पूर्वी | प्रभात | बंगालभैरव | बड़हंससारंग | बसन्त | बसन्त मुखारी | बहार | बागेश्री | बागेश्वरी | बिलावल शुद्ध | बिलासखानी तोडी | बिहाग | बैरागी | बैरागी तोडी | भंखार | भटियार | भीम | भीमपलासी | भूपाल तोडी | भूपाली | भैरव | भैरवी | मधमाद सारंग | मधुकौंस | मधुवन्ती | मध्यमादि सारंग | मलुहा | मल्हार | मांड | मारवा | मारू बिहाग | मालकौंस | मालकौन्स | मालगुंजी | मालश्री | मालीगौरा | मियाँ की मल्लार | मियाँ की सारंग | मुलतानी | मेघ | मेघ मल्हार | मेघरंजनी | मोहनकौन्स | यमन | यमनी | रागेश्री | रागेश्वरी | रामकली | रामदासी मल्हार | लंका-दहन सारंग | लच्छासाख |ललिट | ललित | वराटी | वसंत | वाचस्पती | विभाग | विभास | विलासखानी तोड़ी | विहाग | वृन्दावनी सारंग | शंकरा | शहाना | शहाना कान्ह्डा | शिवभैरव | शिवरंजनी | शुक्लबिलावल | शुद्ध कल्याण | शुद्ध मल्लार | शुद्ध सारंग | शोभावरी | श्याम | श्याम कल्याण | श्री | श्रीराग | षट्राग | सरपर्दा | सरस्वती | सरस्वती केदार | साजगिरी | सामंतसारंग | सारंग (बृंदावनी सारंग) | सिंदूरा | सिंधुभैरवी | सिन्धुरा | सुघराई | सुन्दरकली | सुन्दरकौन्स | सूरदासी मल्हार | सूरमल्लार | सूहा | सैंधवी | सोरठ | सोहनी | सौराष्ट्रटंक | हंसकंकणी | हंसकिंकिणी | हंसध्वनी | हमीर | हरिकौन्स | हामीर | हिंदोल | हिन्डोल | हेमंत |हेमकल्याण | हेमश्री |