कौन है धरती की 'जुड़वां' बहन?

कौन है धरती की 'जुड़वां' बहन?

अमरीकी खगोलशास्त्रियों ने अंतरिक्ष की अतल गहराइयों में से आठ नए ऐसे ग्रह खोजे हैं, जो पृथ्वी से मिलते-जुलते हैं.

खगोलविदों के मुताबिक़ इन आठ में से एक 'पृथ्वी से सबसे ज़्यादा मिलता-जुलता' ग्रह है.

सभी ग्रहों का पता लगाया है नासा की केपलर अंतरिक्ष दूरबीन ने.

अमरीकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी की बैठक में ये दिलचस्प जानकारियां सामने आईं.

'जुड़वां' धरती

खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक़ आठ में से केवल तीन ग्रह अपने परिचारक तारे के आवासीय क्षेत्र के भीतर हैं और इनमें से केवल एक हमारी पृथ्वी की तरह चट्टानी और थोड़ा गर्म है.

पृथ्वी से सबसे ज़्यादा मिलते-जुलते इस 'ग्रह' को वैज्ञानिक भाषा में 'केपलर 438b' नाम दिया गया है.

केपलर 186एफइमेज कॉपीरइटSPL

इसके पहले 'केपलर 186f' की खोज हुई थी, जिसे पृथ्वी जैसा ग्रह और पृथ्वी का जुड़वां ग्रह कहा गया था.

अब केपलर 438b को पृथ्वी के ज़्यादा क़रीब माना जा रहा है.

जो पृथ्वी से आकार में 12 फ़ीसदी अधिक बड़ा है और केपलर186f से लंबा-चौड़ा है.

क्या अंतरिक्ष से धरती पर आया सोना?

केपलर 438b का तापमान हमारी धरती के तापमान से ज़्यादा मिलता है.

अधिक लाल

संभवतः हमारी धरती सूरज से जितनी ऊर्जा लेती है उसकी तुलना में केपलर 438b अपने तारे से 40 फ़ीसदी अधिक ऊर्जा लेता है.

केपलर हॉल ऑफ फेम के नए तीन तारेइमेज कॉपीरइटNASA

तो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सेती (सर्च फॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल इंटेलीजेंस) के डॉक्टर डोग काल्डवेल के शब्दों में उसकी सतह पृथ्वी से ज़्यादा गरम तो होगी पर उस पर खड़ा हुआ जा सकता है.

 

साथ ही कोल्डवेल कहते हैं कि ये ग्रह ज़्यादा ठंडे तारे (रेड ड्वार्फ़) के चारों ओर चक्कर काटता है इसलिए हमारी धरती से अधिक लाल दिखाई देगा.

जीवन की संभावना

खगोलविदों के अनुसार इन ग्रहों पर पानी का समंदर होने की संभावना है.

समंदर के अलावा ऐसी कई स्थितियां भी हो सकती हैं जो वहां जीवन के पनपने में सहायक हों.

केपलर अंतरिक्ष मिशन

 

वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ ग्रह पृथ्वी से काफ़ी बड़े हैं और वहां तापमान न तो अधिक है और न बहुत कम.

फिलहाल पक्के तौर पर किसी ग्रह के बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि वहां जीवन संभव है.

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
सोनी का नया एलईडी बल्‍ब ब्‍लूटूथ स्‍पीकर के साथ 3,979 2
नन्हे दिल बचाएंगे लाइलाज बीमारी से 1,805 2
नेटवर्क स्पीड जाँचिए और शिकायत करिए 4,654 2
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,067 2
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 3,784 2
भरी महफ़िल में बोलने से डरते हैं, तो पढ़िए 3,448 2
ट्रांस लूनर इंजेक्शन: वो धक्का, जिससे चांद पहुंचेगा चंद्रयान-2 1,981 2
रिकॉर्ड तोड़ेगा इसरो स्वयं का ,एक साथ भेजेगा 20 उपग्रह 3,415 2
महिला के आकार की बनावट वाले इस फूल की वास्तविकता? 4,206 2
पिन, की बेस्ड डिवाइस असुरक्षित 3,493 2
अब आपके स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन खुद हो जाएगी ठीक! 3,974 2
नया गूगल ग्‍लास : बिना कांच के 5,386 2
क्या दरियाई घोड़ा मांसाहारी है? 6,063 2
अरबों किलोमीटर का सफ़र संभव 6,089 2
पेट के बल सोने के नुकसान गर्दन दर्द होना 675 2
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,122 2
गैलेक्सी के रंगों में छिपा है उसकी उत्पत्ति का रहस्य 3,609 2
हिंदी भाषा के लिए गूगल बनाएगा सर्च आसान 3,928 1
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया 31,353 1
मीठे पेय पदार्थ पीते हैं तो आपको हो सकता है कैंसर? 1,460 1
चीन का फेसबुक-ट्विटर हैं वीबो 4,840 1
सबसे ज़हरीला सांप, बिच्छू या घोंघा? 4,277 1
स्मार्टफोन के लिए एन्क्रिप्शन क्यों ज़रूरी है 3,500 1
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 2,851 1
मॉनसून में होने वाले वायरल से कैसे बचें 1,637 1