संपर्क : 7454046894
चीन का फेसबुक-ट्विटर हैं वीबो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की यात्रा से ठीक पहले चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो को ज्वॉइन कर लिया है। उन्होंने अपना पहला संदेश चीनी भाषा में लिखा है।
क्या आप वीबो के बारे में जानते हैं:
वीबो का पूरा नाम सिना वीबो है और यह फेसबुक तथा ट्विटर का मिलाजुला रूप है। चीनी भाषा में वीबो का अर्थ है माइक्रोब्लॉग। टेनसेंट वीबो इसकी प्रतिद्वंद्वी है। ट्विटर की तरह वीबो में 140 अक्षरों की सीमा तय है।
इसमें भी हैशटैग उपयोग किया जा सकता है। इसमें फेसबुक की तरह अपनी पोस्ट के साथ इमोशन आइकन्स, इमेज, म्ूयजिक और वीडियो भी अटैच कर सकते हैं। चीन में फेसबुक तथा ट्विटर प्रतिबंधित हैं और केवल वीबो को ही उपयोग किया जा सकता है।
चीन की सर्वाधिक प्रसिद्ध वेबसाइट
चीन के 30 फीसदी इंटरनेट यूजर्स वीबो का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में वीबो का अंग्रेजी संस्करण भी शुरू किया गया है। लेकिन इसके जनता के लिए लॉन्च नहीं किया गया है।
वीबो के यूजर्स की संख्या को बढ़ाने के लिए एक रिवॉर्ड सिस्टम भी बनाया गया है। इसमें साइट पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने वाले लोगों को रिवॉर्ड के तौर पर मेडल दिए जाते हैं। यह मेडल वर्चुअल होता है।
रहती है सरकार की नजर
वीबो पर पोस्ट किए जाने वाले सभी कंटेंट पर सरकार की नजर रहती है। जिस भी पोस्ट में आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग होता है, उसे सिस्टम खुद ब खुद हटा देता है।