प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 18 नवंबर को : राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पूरे देश में 18 नवंबर को मनाया जाएगा। इंटरनेशनल नेचरोपैथी...
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पूरे देश में 18 नवंबर को मनाया जाएगा। इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. मदन मानव ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा सप्ताह के रूप में 11 से 18 नवंबर तक अनेक प्रकार के कार्यक्रम आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी देने व जोड़ने के लिए किए जाने वाले हैं। 

विद्यार्थियों के लिए प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा स्वास्थ्य विषय पर भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नाटक आदि का आयोजन होगा। रन फॉर नेचरोपैथी व रैलियां, स्वास्थ्य चेतना कार्यक्रम व नि:शुल्क परामर्श तथा चिकित्सा शिविर पूरे देश की भांति हरियाणा में भी हो रहे हैं। प्राकृतिक चिकित्सा सप्ताह की शुरुआत विश्व रिकॉर्ड के साथ होगी। पूरे देश में लगभग 3000 केंद्रों पर सामूहिक मड बाथ मिट्टी स्नान किया जाएगा और गिनीज बुक के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी प्रत्येक जिले में मुख्य केंद्रों पर इसका आयोजन होगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में संयोजक बनाए गए हैं। प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर साहित्य वितरित किया जा रहा है। यह आयोजन प्राकृतिक चिकित्सा के लिए 18 वर्षों से काम कर रही संस्था इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सहयोग से कर रही है। 

प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली खुराक चिकित्सा

प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली खुराक चिकित्सा शुद्धि कर्म, जल चिकित्सा, ठण्डी पट्टी, मिटटी की पट्टी, विविध प्रकार के स्नान, मालिश्‍ा प्राकृतिक चिकित्सक, पोषण चिकित्सा, भौतिक चिकित्सा, वानस्पतिक चिकित्सा, आयुर्वेद आदि पौर्वात्य चिकित्सा, होमियोपैथी, छोटी-मोटी शल्यक्रिया, मनोचिकित्सा,  जल चिकित्सा, होमियोपैथी, सूर्य चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, मृदा चिकित्सा, उष्ण टावल से स्वेदन, कटि स्नान, टब स्नान, फुट बाथ, परिषेक, वाष्प स्नान, कुन्जल, नेति आदि का प्रयोग वात जन्य रोग पक्षाद्घात राधृसी, शोध, उदर रोग, प्रत

इस थेरेपी के अनुसार, भोजन प्राकृतिक रूप में लिया जाना चाहिए। ताज़े मौसमी फल, ताज़ी हरी पत्तेदार सब्जियां और अंकुरित भोजन बहुत ही लाभकारी हैं। ये आहार मोटे तौर पर तीन प्रकार में विभाजित हैं जो इस प्रकार हैं: Read More : प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली खुराक चिकित्सा about प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली खुराक चिकित्सा

Tags: