संपर्क : 7454046894
अंडकोष (वृषण) में दर्द के कारण, लक्षण, जांच, उपचार और रोकथाम

अंडकोष (वृषण) में दर्द (Testicle Pain) पुरुषों और बच्चों में होने वाली एक सामान्य समस्या है। अंडकोष में दर्द अनेक कारणों से उत्पन्न हो सकता है जिसमें कुछ आंतरिक बीमारियाँ, यौन संक्रमण और अंडकोष में चोट आदि कारक शामिल हो सकते हैं। यह समस्या विभिन्न प्रकार की संक्रमण बीमारियों की ओर संकेत कर सकती है। अतः अंडकोष में दर्द (Testicle Pain) से सम्बंधित लक्षणों की जानकारी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह समस्या प्रजनन क्षमता को नष्ट कर पुरुष बाँझपन का कारण भी बन सकती है। इसलिए इस समस्या को अनदेखा न करें। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि अंडकोष में दर्द (Testicle Pain) क्या है, इसके लक्षण, और कारण क्या होते हैं एवं इसकी जांच, उपचार और रोकथाम कैसे की जा सकती है।