संपर्क : 7454046894
पुरुष बांझपन के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

असुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद भी यदि कोई पुरुष किसी महिला को गर्भवती नहीं कर पाता है तो इस स्थिति उस पुरुष में बांझपन की समस्या को इंगित करती है। आमतौर पर पुरुषों की प्रजनन क्षमता उनके स्पर्म की क्वालिटी और संख्या पर निर्भर करती है। यदि सेक्स के दौरान स्खलित होने पर पुरुष के स्पर्म कम संख्या में निकलते हैं और कमजोर होते हैं तो इस स्थिति में महिला को प्रेगनेंट होने में कठिनाई होती है। इसके अलावा पुरुषों में बांझपन की समस्या के पीछे खराब जीवनशैली, बीमारी, चोट, गंभीर स्वास्थ्य समस्या आदि कारक जिम्मेदार होते हैं।