संपर्क : 7454046894
सेक्स एनोरेक्सिया (सेक्स के प्रति अरुचि) क्या है, कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

सेक्स एनोरेक्सिया, सेक्स के प्रति उदासीनता यौन संपर्क के लिए बहुत कम या कोई इच्छा न होने को कहा जाता है। इसे आमतौर पर सेक्स के प्रति अरुची के रूप में जाना जाता है। साथियों के रिश्तों में दूरियां आना तथा रिश्तों के समाप्त हो जाने का कारण सेक्स एनोरेक्सिया (सेक्स के प्रति अरुचि) हो सकता है। यौन प्रदर्शन अक्सर मन पर निर्भर करता है। वर्तमान में अनेक मानसिक दबाव और भावनात्मक समस्याओं के चलते व्यक्तियों की सेक्स के प्रति रूचि समाप्त हो सकती है, जो व्यक्ति के सुखमय जीवन को दुखमय बना सकती है। यौन एनोरेक्सिया की तुलना कभी-कभी एनोरेक्सिया नर्वोसा (anorexia nervosa) से की जाती है, जिसमें व्यक्ति अपने आप को भोजन या पोषण से वंचित करता है। जबकि सेक्सुअल एनोरेक्सिया (Sexual anorexia) में सेक्स का अभाव शामिल है।
आज के इस लेख में आप जानेंगे कि सेक्स एनोरेक्सिया (सेक्स के प्रति अरुचि) (Sexual anorexia) क्या है, इसका कारण, लक्षण और निदान क्या है तथा इसका इलाज और रोकथाम कैसे की जा सकती है।