हिंदी भाषा के लिए गूगल बनाएगा सर्च आसान

हिंदी भाषा के लिए गूगल बनाएगा सर्च आसान

वर्तमान में गूगल पर हिंदी भाषा में कुछ खोजना टेढ़ी खीर है, लेकिन जल्द ही यह काम बेहद आसान हो जाएगा। आप इस सर्च इंजन पर जाकर हिंदी में कुछ भी खोज सकते हैं। दरअसल दिग्गज तकनीकी कंपनी गूगल गैर महानगरीय इलाकों (टियर टू और टियर थ्री स्तर के शहर) के यूजर्स (उपभोक्ताओं) की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए अपनी 'मैप्स' और 'सर्च' जैसी सेवाओं को क्षेत्रीय, विशेषकर हिंदी में बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

गूगल इंडिया के विपणन निदेशक संदीप मेनन ने मंगलवार को बताया, 'यहां करीब 50 करोड़ लोग हिंदी में बोलते हैं, लेकिन विकिपीडिया पर हिंदी में उपलब्ध आलेखों की संख्या मात्र एक लाख है। भारत में इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यह 2011 में दस करोड़ थी, जो अब 30 करोड़ है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट आधार हो गया है। हम 2017 तक इस संख्या को 50 करोड़ तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'

उन्होंने बताया कि देश में पांच में से एक यानी 20 फीसद उपभोक्ता इंटरनेट हिंदी में देखना पसंद करते हैं। कंपनी के ही एक उत्पाद 'गूगल हाउस' को प्रदर्शित करते हुए मेनन ने कहा कि यह हिंदी भाषा के बढ़ते उपयोग का एक गवाह है। वह बोले, 'वेब में शुरुआत से ही हिंदी विषयवस्तु का उपयोग हो रहा है। इसमें अंग्रेजी के 19 फीसद के मुकाबले सालाना 94 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है।'

कुछ विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए मेनन ने कहा, गूगल ने हाल ही में एक नई सुविधा 'इंस्टेंट ट्रांसलेशन' शुरू की थी। इसके माध्यम से प्रिंटेड टेक्स्ट (छपी हुई विषयवस्तु) का भी अनुवाद किया जा सकता है। मेनन ने बताया, 'भारत की बात करें तो यहां मोबाइल फोन धारकों में इंटरनेट का उपयोग करने की संख्या तेजी से बढ़ी है।

वर्ष 2011 में दो करोड़ मोबाइल फोन धारक इंटरनेट का उपयोग करते थे, जबकि अब अपने स्मार्ट फोन पर इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या 15 करोड़ के पार है। अनुमान है कि 2017 तक यह संख्या करीब 49 करोड़ तक पहुंच जाएगी।'

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
सोनी का नया एलईडी बल्‍ब ब्‍लूटूथ स्‍पीकर के साथ 3,979 2
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 3,784 2
नन्हे दिल बचाएंगे लाइलाज बीमारी से 1,805 2
नेटवर्क स्पीड जाँचिए और शिकायत करिए 4,654 2
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,067 2
भरी महफ़िल में बोलने से डरते हैं, तो पढ़िए 3,448 2
रिकॉर्ड तोड़ेगा इसरो स्वयं का ,एक साथ भेजेगा 20 उपग्रह 3,415 2
ट्रांस लूनर इंजेक्शन: वो धक्का, जिससे चांद पहुंचेगा चंद्रयान-2 1,981 2
महिला के आकार की बनावट वाले इस फूल की वास्तविकता? 4,206 2
पिन, की बेस्ड डिवाइस असुरक्षित 3,493 2
नया गूगल ग्‍लास : बिना कांच के 5,386 2
क्या दरियाई घोड़ा मांसाहारी है? 6,063 2
अब आपके स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन खुद हो जाएगी ठीक! 3,974 2
अरबों किलोमीटर का सफ़र संभव 6,089 2
पेट के बल सोने के नुकसान गर्दन दर्द होना 675 2
गैलेक्सी के रंगों में छिपा है उसकी उत्पत्ति का रहस्य 3,609 2
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,122 2
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया 31,353 1
मीठे पेय पदार्थ पीते हैं तो आपको हो सकता है कैंसर? 1,460 1
स्मार्टफोन के लिए एन्क्रिप्शन क्यों ज़रूरी है 3,500 1
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 2,851 1
चीन का फेसबुक-ट्विटर हैं वीबो 4,840 1
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 871 1
चंद्रमा पर भी आते हैं भूकंप 6,668 1
मॉनसून में होने वाले वायरल से कैसे बचें 1,637 1