संपर्क : 7454046894
तानपुरे अथवा सितार के खिचे हुये तार को आघात करने से तार कम्पन करता है
तानपुरे अथवा सितार के खिचे हुये तार को आघात करने से तार कम्पन करता है और ध्वनि उत्पन्न होती है। संगीत में नियमित और स्थित कम्पन (आंदोलन) द्वारा उत्पन्न ध्वनि का उपयोग होता है, जिसे हम नाद कहते हैं। जब किसी ध्वनि की कम्पन कुछ समय तक चलती है तो उसे स्थिर आंदोलन और जब उसी ध्वनि का कंपन समान गति वाली होती है तो उसे नियमित आंदोलन कहते हैं। शोरगुल, कोलाहल आदि ध्वनियों में अनियमित और अस्थिर आंदोलन होने के कारण संगीत में इनका प्रयोग नहीं होता। सांगीतोपयोगी ध्वनि को नाद कहते हैं। नाद की मुख्य तीन विशेषताएँ हैं-
नाद को ऊँचाई-निचाई
नाम का छोटा-बड़ापन
नाद की जाति अथवा गुण
नाद को ऊँचाई-निचाई
गाते-बजाते समय यह अनुभव करते हैं कि बारहों स्वर एक दुसरे से ऊँचे-नीचे हैं। स्वर अथवा नाद की ऊँचाई-निचाई आंदोलन-संख्या पर आधारित होती है। अधिक आंदोलन-संख्या वाला स्वर ऊँचा और इसके विपरीत कम आंदोलन वाला स्वर नीचा होता है। गाते-बजाते समय यह अनुभव करते हैं कि सा से ऊँचा ग होता है, इसलिए यह स्पष्ट है कि ग की आंदोलन सा से अधिक होगी। इसी प्रकार ग से नीचा रे होता है, इसलिये रे की आंदोलन ग से कम होगी।
नाम का छोटा-बड़ापन
क्रियात्मक संगीत में हम यह भी अनुभव करते हैं कि धीरे से उच्चारण किया गया स्वर थोड़ी दूर तक और ज़ोर से उच्चारण किया गया स्वर अधिक दूरी तक सुनाई पड़ता है। इसी को संगीत में नाद का छोटा-बड़ापन कहते है। छोटा नाद कम दूरी तक और धीमा पड़ता है और बड़ा नाद अधिक दूरी तक और स्पष्ट सुनाई पड़ता हैं। तानपूरे के तार को धीरे से आघात करने से तार के आंदोलन की चौड़ाई कम होगी अर्थात् तार कम दूरी तक ऊपर-नीचे कम्पन करेगा और फालस्वरूप छोटा नाद उत्पन्न होगा। इसके विपरीत तार को ज़ोर से छेड़ने से तार के आंदोलन की चौड़ाई अधिक होगी और बड़ा नाद उत्पन्न होगा। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि नाद का छोटा-बड़ा पन आंदोलन की चौड़ाई पर निर्भर है।
नाद की जाति अथवा गुण
प्रत्येक वाद्य का स्वर दूसरे से भिन्न होता है। उदाहरणार्थ सितार का स्वर बेला से और बेला का स्वर हारमोनियम से और हारमोनियम का स्वर सरोद से भिन्न होता है। इस लिये दूर से आती हुई संगीत ध्वनि को हम पहचान लेते हैं कि ध्वनि किस वाद्य की है। विभिन्न वाद्यों के स्वरों में भिन्नता होने का कारण यह है कि प्रत्येक वाद्य के सहायक नादों की संख्या, उनका क्रम और प्राबल्य एक दूसरे से भिन्न होता है। इसी को नाद की जाती अथवा गुण कहते हैं। वैज्ञानिकों का कथन है कि कोई भी नाद अकेला नहीं उत्पन्न होता। उसके साथ कुछ अन्य नाद भी उत्पन्न हुआ करते हैं, जिन्हें केवल अनुभवी कान सुन सकते हैं। इन स्वतः उत्पन्न होने वाले स्वरों को सहायक नाद कहते हैं। सहायक नादों की संख्या, क्रम और प्राबल्य पर नाद की जाति आधारित होती है।
अडाना | अभोगी कान्ह्डा | अल्हैया बिलावल | अल्हैयाबिलावल | अहीर भैरव | अहीरभैरव | आनंदभैरव | आसावरो | ककुभ | कलावती | काफ़ी | काफी | कामोद | कालिंगड़ा जोगिया | कीरवाणी | केदार | कोमल-रिषभ आसावरी | कौशिक कान्हड़ा | कौशिक ध्वनी (भिन्न-षड्ज) | कौसी | कान्ह्डा | खंबावती | खमाज | खम्बावती | गारा | गुणकली | गुर्जरी तोडी | गोपिका बसन्त | गोरख कल्याण | गौड मल्हार | गौड सारंग | गौड़मल्लार | गौड़सारंग | गौरी | गौरी (भैरव अंग) |चन्द्रकान्त | चन्द्रकौन्स | चारुकेशी | छाया-नट | छायानट | जयजयवन्ती | जयतकल्याण | जलधर | केदार | जेजैवंती | जेतश्री | जैत | जैनपुरी | जोग | जोगकौंस | जोगिया | जोगेश्वरी | जौनपुरी | झिंझोटी | टंकी | तिलंग | तिलंग बहार | तिलककामोद | तोडी | त्रिवेणी | दरबारी कान्हड़ा | दरबारी कान्हडा | दीपक | दुर्गा | दुर्गा द्वितीय | देव गन्धार | देवगंधार | देवगिरि बिलावल | देवगिरी | देवर्गाधार | देवश्री | देवसाख | देश | देशकार | देस | देसी | धनाश्री | धानी | नंद | नट भैरव | नट राग | नटबिलावल | नायकी कान्ह्डा | नायकी द्वितीय | नायकीकान्हड़ा | नारायणी | पंचम | पंचम जोगेश्वरी | पटदीप | पटदीपकी | पटमंजरी | परज | परमेश्वरी | पहाड़ी | पीलू | पूरिया | पूरिया कल्याण | पूरिया धनाश्री | पूर्याधनाश्री | पूर्वी | प्रभात | बंगालभैरव | बड़हंससारंग | बसन्त | बसन्त मुखारी | बहार | बागेश्री | बागेश्वरी | बिलावल शुद्ध | बिलासखानी तोडी | बिहाग | बैरागी | बैरागी तोडी | भंखार | भटियार | भीम | भीमपलासी | भूपाल तोडी | भूपाली | भैरव | भैरवी | मधमाद सारंग | मधुकौंस | मधुवन्ती | मध्यमादि सारंग | मलुहा | मल्हार | मांड | मारवा | मारू बिहाग | मालकौंस | मालकौन्स | मालगुंजी | मालश्री | मालीगौरा | मियाँ की मल्लार | मियाँ की सारंग | मुलतानी | मेघ | मेघ मल्हार | मेघरंजनी | मोहनकौन्स | यमन | यमनी | रागेश्री | रागेश्वरी | रामकली | रामदासी मल्हार | लंका-दहन सारंग | लच्छासाख |ललिट | ललित | वराटी | वसंत | वाचस्पती | विभाग | विभास | विलासखानी तोड़ी | विहाग | वृन्दावनी सारंग | शंकरा | शहाना | शहाना कान्ह्डा | शिवभैरव | शिवरंजनी | शुक्लबिलावल | शुद्ध कल्याण | शुद्ध मल्लार | शुद्ध सारंग | शोभावरी | श्याम | श्याम कल्याण | श्री | श्रीराग | षट्राग | सरपर्दा | सरस्वती | सरस्वती केदार | साजगिरी | सामंतसारंग | सारंग (बृंदावनी सारंग) | सिंदूरा | सिंधुभैरवी | सिन्धुरा | सुघराई | सुन्दरकली | सुन्दरकौन्स | सूरदासी मल्हार | सूरमल्लार | सूहा | सैंधवी | सोरठ | सोहनी | सौराष्ट्रटंक | हंसकंकणी | हंसकिंकिणी | हंसध्वनी | हमीर | हरिकौन्स | हामीर | हिंदोल | हिन्डोल | हेमंत |हेमकल्याण | हेमश्री |