प्रेम की ऊर्जा

प्रेम की ऊर्जा

तुम पैदा हुए हो प्रेम की किसी ऊर्जा से। सारे जगत का खेल चलता है प्रेम की ऊर्जा से। अब तो वैज्ञानिकों को भी शक होने लगा है कि शायद जिसे वे गुरुत्वाकर्षण कहते हैं पृथ्वी का, वह पृथ्वी का प्रेम हो! और जिसे वे ऋण और धन विद्युत का आकर्षण कहते हैं, वह शायद विद्युतीय प्रेम हो! शायद जिसे वे तारों के बीच का संबंध और जोड़ कहते हैं, वह भी चुंबकीय प्रेम हो! शायद अणु-परमाणु जिससे गुंथे हैं–टूटकर छितर नहीं जाते, वह भी प्रेम की ही गांठ हो, वह भी प्रेम का ही गठबंधन हो! होना भी चाहिए, क्योंकि आदमी कुछ अलग-थलग तो नहीं। आया है इसी विराट से, जाएगा, इसी विराट में। जहां से आदमी आता है, वहीं से पौधे आते हैं, वहीं से पत्थर आते हैं। जरूर कोई चीज तो समान होनी ही चाहिए। स्रोत समान है तो कुछ चीज तो समान होनी ही चाहिए। तभी तो तुम पत्थर के पास बैठकर भी अजनबी अनुभव नहीं करते। वृक्ष के पास बैठकर भी अपनापन अनुभव करते हो। सागर भी बुलाता है। हिमालय से भी बात हो जाती है। आकाश को देखते हो तो भी संबंध बनता है, परिवार मालूम होता है।

 

अस्तित्व परिवार है। और अगर परिवार को तुम समझो, तो परिवार को जोड़नेवाला सेतु और धागे का नाम ही प्रेम है।

 

इसलिए जीसस का वचन अनूठा है, जब जीसस ने कहा: परमात्मा प्रेम है। जीसस ने यह कहा कि परमात्मा को छोड़ दो तो भी चलेगा, प्रेम को मत छोड़ देना। परमात्मा को भूल जाओ, कुछ हर्जा न होगा; प्रेम को मत भूल जाना। प्रेम है तो परमात्मा हो ही जाएगा। और अगर प्रेम नहीं है तो परमात्मा पत्थर की तरह मंदिरों में पड़ा रह जाएगा, मुर्दा, लाश होगी उसकी, उससे जीवन खो जाएगा।

 

भक्ति का सारा सूत्र प्रेम है। और प्रेम से सब निकला है पदार्थ ही नहीं, परमात्मा भी। परमात्मा प्रेम की आत्यंतिक नियति है–अंतिम खिलावट! आखिरी ऊंचाई! संगीत की आखिरी छलांग! परमात्मा प्रेम का ही सघन रूप है। प्रेम को समझा तो परमात्मा को समझा। प्रेम को न समझ पाए तो परमात्मा से चूक हो जाएगी।

भक्ति सूत्र 

ओशो 

Vote: 
No votes yet

New Dhyan Updates

ओशो स्टाॅप मेडिटेशन
ध्यान : अपने विचारों से तादात्मय तोड़ें
साप्ताहिक ध्यान : कल्पना द्वारा नकारात्मक को सकारात्मक में बदलना
ध्यान -:पूर्णिमा का चाँद
चक्रमण सुमिरन एक वरदान है
अपनी श्वास का स्मरण रखें
जागरण की तीन सीढ़ियां हैं।
ओशो – ध्यान धन है ।
ओशो नाद ब्रह्म ध्‍यान
ओशो: जब कामवासना पकड़े तब क्या करें ?
श्वास को शिथिल करो!
ध्यान क्या है? ध्यान है पर्दा हटाने की कला। ओशो
ओशो डाइनैमिक ध्‍यान
साधक के लिए पहली सीढ़ी शरीर है
ओशो – तीसरी आँख सूक्ष्‍म शरीर का अंग है
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : संतुलन ध्यान
जिस दिन जागरण पूर्ण होगा उस दिन : साक्षी साधना
साप्ताहिक ध्यान : अवधान को बढ़ा
नासाग्र को देखना (ध्‍यान)—ओशो
साप्ताहिक ध्यान : श्वास को शिथिल करो
जगत ऊर्जा का विस्तार है
अग्नि पर फ़ोकस करना
साप्ताहिक ध्यान : संतुलन ध्यान
प्रेम से भर रहा है ?
बहुत समय बाद किसी मित्र से मिलने पर जो हर्ष होता है, उस हर्ष में लीन होओ।