संपर्क : 7454046894
दांतों में दाग-धब्बे और पीलापन आपकी चांद जैसी मुस्कान में ग्रहण लगा देते हैं।

एक प्यारी सी मुस्कुराहट किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है। लेकिन मुस्कान तभी अच्छी हो सकती है जब आपके दांत स्वस्थ हों। दांतों में दाग-धब्बे और पीलापन आपकी चांद जैसी मुस्कान में ग्रहण लगा देते हैं। यहां हाम आपको 4 ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद और चमकदार बना सकते हैं।
बेकिंग सोड़ा
बेकिंग सोडा दांतों को चमकाने का प्राकृतिक उपाय है। यह एक प्रकार का ब्लीच होता है, जो दांतों को आसानी से साफ कर देता है। दांतों को बेकिंग सोड़ा के साथ 4-5 मिनट एक सप्ताह तक रेगुलर साफ करने से दांतों की चमक बढ़ जाती हैं।
ऑयल पुलिंग
ऑयल पुलिंग, आपके दांतों को सफेद बनाने के साथ मुंह के बैक्टीरिया, कवक और विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। साथ ही यह कैविटी, सांसों की दुर्गंध और मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी बचाता है। प्लॉक के कारण होने वाली मसूड़ों की सूजन जैसी अन्य ओरल समस्याओं से भी बचाता है। संक्षेप में, ऑयल पुलिंग ओरल हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
एपल साइडर विनेगर
एपल साइडर विनेगर से अपने दांत चमकाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी। हालांकि इसका अत्यधिक प्रयोग से बचें।
फल और सब्जियां
पाइनएपल और स्ट्रॉबेरी दांतों के धब्बों और गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं। स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा का मिक्सचर बनाकर सप्ताह में एक बार इससे ब्रश करने से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है। इन फलों का सेवन भी किया जा सकता है। यह दांतों के साथ-साथ आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।