'भारतीय एशिया के सबसे बड़े भुलक्कड़, कैब में टीवी तक भूल जाते हैं लोग'

भूलने की समस्या लगभग हर किसी को होती है, लेकिन हम भारतीयों में ये समस्य कुछ ज्यादा ही है। हम भारतीय कैब से यात्रा करने के दौरान ना सिर्फ अपना फोन भूलते हैं, बल्कि बच्चों की तिपहिया साइकिल, एलसीडी टीवी, बैग, झींगा मछली तक छोड़ जाते हैं। ऐसी कई कहानियां आपको मिलेंगी। एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली उबर ने अपने एक सर्वेक्षण में ऐसी कई घटनाओं का जिक्र किया है जहां भारतीय एलसीडी टीवी तक उसकी कैब में यात्रा करने के दौरान भूल गए।

कंपनी की दूसरी खोया- पाया रिपोर्ट के मुताबिक कैब में सामान भूलने या छोड़ने वालों में हम भारतीय पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में अव्वल स्थान पर हैं।भारत में सबसे ज्यादा सामान भूलने वाले लोग बेंगलुरु और दिल्ली एनसीआर में हैं। भारतीयों के ऐसे हालात सिंगापुर, मनीला और मेलबर्न शहरों के लोगों से भी आगे हैं। 

एशिया प्रशांत क्षेत्र के 10 ऐसे शीर्ष देशों की सूची में मुंबई और हैदराबाद का भी नाम है। इतना ही नहीं शुक्रवार और सोमवार को सामान छोड़ जाने की घटना तो आम है ही लोगों के शनिवार और रविवार को भी सामान छोड़ जाने की घटनाएं आम दिनों के मुकाबले ज्यादा देखी जाती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार लोगों के सामान भूलने की सबसे ज्यादा घटनाएं सुबह पांच से छह बजे के बीच या दोपहर में एक से शाम चार बजे के बीच दर्ज की गई हैं। जहां पूरे एशिया प्रशांत में भारत अव्वल भुलक्कड़ देश है, वहीं शहरों के मामले में यह स्थान बेंगलुरु का है।

Vote: 
No votes yet

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
सोनी का नया एलईडी बल्‍ब ब्‍लूटूथ स्‍पीकर के साथ 3,979 2
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 3,784 2
नन्हे दिल बचाएंगे लाइलाज बीमारी से 1,805 2
नेटवर्क स्पीड जाँचिए और शिकायत करिए 4,654 2
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,067 2
पृथ्वी के थे दो चांद 9,318 2
भरी महफ़िल में बोलने से डरते हैं, तो पढ़िए 3,448 2
इस ग्रह पर मिला पानी, जीवन भी मिलेगा? 1,732 2
रिकॉर्ड तोड़ेगा इसरो स्वयं का ,एक साथ भेजेगा 20 उपग्रह 3,415 2
ट्रांस लूनर इंजेक्शन: वो धक्का, जिससे चांद पहुंचेगा चंद्रयान-2 1,981 2
महिला के आकार की बनावट वाले इस फूल की वास्तविकता? 4,206 2
पिन, की बेस्ड डिवाइस असुरक्षित 3,493 2
नया गूगल ग्‍लास : बिना कांच के 5,386 2
क्या दरियाई घोड़ा मांसाहारी है? 6,063 2
अब आपके स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन खुद हो जाएगी ठीक! 3,974 2
जी उठने की उम्मीद है लाशों को 6,205 2
शराब का खुमार महिलाओं पर ज़्यादा क्यों चढ़ता है 2,127 2
व्यायाम से बढ़ता है दिमाग़ 1,831 2
जीवाणु 1,20,000 साल बाद दोबारा सक्रिय 2,129 2
चाँद पर इंसान भेजने से अमरीका को क्या मिला था 1,743 2
ओज़ोन परत का छेद 40 लाख वर्ग किलोमीटर हुआ छोटा हुआ 4,760 2
#Chandrayaan2: चांद पर जब चंद्रयान-2 उतरेगा तो क्या होगा 1,488 2
अरबों किलोमीटर का सफ़र संभव 6,089 2
आसमान से इंटरनेट मुहैया कराना चाहता है फेसबुक 2,906 2
सबसे अधिक चंद्रमा के मामले में शनि ने बृहस्पति को पीछे छोड़ा 1,295 2