मत्स्यासन

मत्स्य का अर्थ है- मछली। इस आसन में शरीर का आकार मछली जैसा बनता है, अत: यह मत्स्यासन कहलाता है। छाती व गले में अत्यधिक दर्द या अन्य कोई रोग होने की स्थिति में यह आसन न करें। बड़ी सावधानी से यह आसन करना चाहिए, शीघ्रता से गर्दन में मोच आ जाने का भय रहता है, क्योंकि धड़ को बिल्कुल ऊपर कर देना होता है। यह आसन एक मिनट से पाँच मिनट तक किया जा सकता है। इससे आँखों की रोशनी बढ़ती है। गला साफ रहता है तथा छाती और पेट के रोग दूर होते हैं। रक्ताभिसरण की गति बढ़ती है, जिससे चर्म रोग नहीं होता। दमे के रोगियों को इससे लाभ मिलता है। पेट की चर्बी घटती है। खाँसी दूर होती है।

मत्स्यासन योग कैसे करें ?

  • साधक सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं।
  • धीरे-धीरे पीछे झुकें और पूरी तरह पीठ पर लेट जाएं।
  • बाएं पांव को दाएं हाथ से पकड़े और दाएं पांव को बाएं हाथ से पकड़ें।
  • कोहनियों को जमीन पर टिका रहने दें।
  • घुटने जमीन से सटे होनी चाहिए
  • अब आप सांस लेते हुए अपने सिर को पीछे की ओर लेकर जाएं।
  • या हाथ के सहायता से भी आप अपने सिर को पीछे गर्दन की ओर कर सकते हैं।
  • धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़े।
  • इस अवस्था को अपने हिसाब से मेन्टेन करें।
  • फिर लंबा सांस छोड़ते हुए अपने आरम्भिक अवस्था में आएं।
  • यह एक चक्र हुआ।
  • इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।

 

मत्स्यासन योग के लाभ

  1. त्स्यासन पेट की चर्बी के लिए: इस आसन के अभ्यास से आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। लेकिन पेट की चर्बी कम करने के लिए इस आसन को बहुत देर तक धारण करनी की जरुरत है ताकि पेट में खिंचाव आये। और साथ ही साथ यह भी जरूरी है की इस आसन को कुछ महीनों तक करते रहा जाए।
  2. थाइरोइड का इलाज मत्स्यासन से: थाइरोइड के इलाज के लिए मत्स्यासन रामबाण का काम करता है। इस आसन से गर्दन वाले हिस्से में पाए जाने वाले थाइरोइड और पारा थाइरोइड का अच्छी तरह से मालिश हो जाता है जिससे थायरोक्सिन हॉर्मोन के स्राव में मदद मिलती है। यही थायरोक्सिन हॉर्मोन थाइरोइड के इलाज के लिए एक अहम भूमिका निभाता है।
  3. मत्स्यासन कब्ज के लिए: यह आसन पेट की मालिश करता है तथा कब्ज के उपचार में लाभदायक है।
  4. फेफड़े रोगों के लिए मत्स्यासन: इस आसन के अभ्यास से छाती चौड़ी होती है जी फेफड़ों एवं सांस के रोगों में लाभकारी है।
  5. रीढ़ लचीला के लिए मत्स्यासन: यह पीठ के ऊपरी हिस्से की पेशियों को आराम देता है तथा रीढ़ को लचीला बनाता है।
  6. घुटने के दर्द के लिए मत्स्यासन: घुटनों तथा पीठ के दर्द में यह उपयोगी है।
  7. यौन विकारों से बचाए मत्स्यासन: विभिन्न प्रकार के यौन विकारों से बचने में यह महिलाओं की सहायता करता है।
  8. गर्भाशय की समस्याओं के लिए मत्स्यासन: यह गर्भाशय की समस्याओं में महिलाओं के लिए यह उत्तम आसन है।
  9. मधुमेह के लिए मत्स्यासन: यह पैंक्रियास का मालिश करता है और इन्सुलिन के स्राव में मददगार है।
  10. कमर दर्द के लिए मत्स्यासन: यह आपके रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और कमर दर्द से आपको निजात दिलाता है।

 

मत्स्यासन की सावधानी

  • पेप्टिक अल्सर में इस आसन को करने से बचना चाहिए।
  • हर्निया वालों को यह आसन नहीं करनी चाहिए।
  • रीढ़ के किसी गंभीर रोग से ग्रस्त व्यक्तियों यह आसन नहीं करनी चाहिए।
  • अगर घुटने में ज़्यदा दर्द हो तो इस आसन को करने से बचें।
  •  
 

 

 

रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए हलासन

लचीला बनाए हलासन

इस आसन के अभ्यास की स्थिति में आसन करने वाले व्यक्ति का आकार हल के समान होता है, इसलिए इसे हलासन कहते हैं। अगर आप दिनभर ऑफिस में बैठ कर काम करते हैं और आपकी गर्दन और पीठ हमेशा अकड़ी रहती है तो यह आसन उसे ठीक कर सकता है। शास्त्रों के अनुसर जिस व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी जितनी मुलायम व लचीली होगा व्यक्ति उतना ही स्वस्थ एवं लम्बी आयु को प्राप्त करेगा। हलासन के अभ्यास से थायरायड तथा पैराथायरायड ग्रंथियों की अच्छी तरह से मालिश हो जाती है, जिससे गले सम्बन्धी सभी रोग दूर हो जातेहैं। इस आसन को करते समय हृदय व मस्तिष्क को बिना किसी कोशिश की खून की पूर्ति होती है। जिससे हृदय मजबूत होता है और शरीर में खू Read More : रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए हलासन about रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए हलासन

योगासन: 

सुप्त-वज्रासन

विधि- स्थिति में आइए (दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएँगे ) दोनों पैर मिलाइए , हाथ बराबर में, कमर सीधी रखते हुए। अब वज्रासन स्थिति में बैठेंगे।पैरों में पीछे  अंतर रखेंगे जिससे नितंब जमीन से लग जाए अब  धीरे से दोनों कुहनियों के सहारे से  पीठ के बल जमीन पर लेट जाएँगे । घुटनो को ज़मीन से लगाएँगे ,हाथों को सिर के उपर रखेंगे या नमस्कार मुद्रा में सीने पर भी रख सकते हैं  कुछ देर इसी स्थिति में रहेंगे फिर
 दोनों कुहनियों की सहायता से उठकर बैठ जाते है।

सावधानी-  अधिक कमर दर्द व घुटने दर्द  के रोगी न करें।

लाभ- Read More : सुप्त-वज्रासन about सुप्त-वज्रासन

हलासन की विशेष जानकारी

हलासन की विशेष जानकारी

पेट की चर्बी कम करने में:
 इस आसन के नियमित अभ्यास से आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। और अपने वजन पर भी काबू पा सकते हैं।

बाल झड़ने के रोकने में:
 इस आसन के अभ्यास से खून का बहाव सिर के क्षेत्र में ज़्यदा होने लगता है और साथ ही साथ बालों को सही मात्रा में खनिज तत्व मिलने लगता है। जो बालों के सेहत के लिए अच्छा है।

चेहरे की खूबसूरती के लिए:
 इसके रोज़ाना अभ्यास से आपके चेहरे में निखार आने लगता है। Read More : हलासन की विशेष जानकारी about हलासन की विशेष जानकारी

शलभासन

शलभासन

शलभासन योग करते समय शरीर का आकार शलभ (Locust) कीट की तरह होने से, इसे शलभासन(Locust Pose) कहा जाता हैं। कमर और पीठ के मजबूत करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। शलभासन करने की प्रक्रिया और लाभ नीचे दिए गए हैं :

शलभासन करने की प्रक्रिया 

नाभि का टलना दूर करता है सुप्तवज्रासन

सुप्त वज्रासन क्या है, सुप्त वज्रासन की परिभाषा, सुप्तवीरासन, अर्ध हलासन का महत्व, मत्स्यासन, सुप्त वज्रासन for diabetes, गोमुखासन, वज्रासन का अर्थ

सुप्त का अर्थ होता है सोया हुआ अर्थात वज्रासन की स्थिति में सोया हुआ। इस आसन में पीठ के बल लेटना पड़ता है, इसिलिए इस आसन को सुप्त-वज्रासन कहते है, जबकि वज्रासन बैठकर किया जाता है

विधिः 

१.      वज्रासन में बैठकर हाथों को पाश्व भाग में रखकर उनकी सहायता से शरीर को पीछे झुकाते हुए भूमि पर सर को टिका दीजिये। घुटने मिले हुए हों तथा भूमि पर ठीके हुए हों। 
२.      धीरे-धीरे  कंधो,ग्रीवा एवं पीठ को भूमि पर टिकाने का प्रयत्न कीजिये।  हाथों को जंघाओं पर सीधा रखे। 
३.      आसन को छोड़ते समय कोहनियों एवं हाथों का सहारा लेते हुये वज्रासन में बैठ जाइए।  Read More : नाभि का टलना दूर करता है सुप्तवज्रासन about नाभि का टलना दूर करता है सुप्तवज्रासन

शशकासन योग के फायदे

supta vajrasana, सुप्त वज्रासन क्या है, सुप्त वज्रासन की परिभाषा, सुप्तवीरासन, अर्ध हलासन का महत्व, मत्स्यासन, गोमुखासन, सुप्त वज्रासन for diabetes

शशक का का अर्थ होता है खरगोश। इस आसन को करते वक्त व्यक्ति की खरगोश जैसी आकृति बन जाती है इसीलिए इसे शशकासन कहते हैं। इस आसन को कई तरीके से किया जाता है यहां प्रस्तुत है सबसे सरल तरीका।

आसन विधि : सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं और फिर अपने दोनों हाथों को श्वास भरते हुए ऊपर उठा लें। कंधों को कानों से सटा हुआ महसूस करें। फिर सामने की ओर झुकते हुए दोनों हाथों को आगे समानांतर फैलाते हुए, श्वास बाहर निकालते हुए हथेलियां को भूमि पर टिका दें। फिर माथा भी भूमि पर टिका दें। कुछ समय तक इसी स्थिति में रहकर पुनः वज्रासन की‍ स्थिति में आ जाइए। Read More : शशकासन योग के फायदे about शशकासन योग के फायदे

योगासन एवं आसन के मुख्य प्रकार

योगासन एवं आसनयोगासन एवं आसन पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, पूर्ण मत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन, योगमुद्रा, उत्थीत पद्म आसन, पाद प्रसारन आसन, द्विहस्त उत्थीत आसन, बकासन, कुर्म आसन, पाद ग्रीवा पश्चिमोत्तनासन, बध्दपद्मासन, सिंहासन, ध्रुवासन, जानुशिरासन, आकर्णधनुष्टंकारासन, बालासन, गोरक्षासन, पशुविश्रामासन, ब्रह्मचर्यासन, उल्लुक आसन, कुक्कुटासन, उत्तान कुक्कुटासन, चातक आसन, पर्वतासन, काक आसन, वातायनासन, पृष्ठ व्यायाम आसन-1, भैरवआसन,

चित्त को स्थिर रखने वाले तथा सुख देने वाले बैठने के प्रकार को आसन कहते हैं। आसन अनेक प्रकार के माने गए हैं। योग में यम और नियम के बाद आसन का तीसरा स्थान है

आसन का उद्‍येश्य : आसनों का मुख्य उद्देश्य शरीर के मल का नाश करना है। शरीर से मल या दूषित विकारों के नष्ट हो जाने से शरीर व मन में स्थिरता का अविर्भाव होता है। शांति और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। अत: शरीर के स्वस्थ रहने पर मन और आत्मा में संतोष मिलता है।

Tags: 

सेतुबंधासन

विधि-

सर्वप्रथम सीधे पीठ के बल चित लेट जाइए। हाथों को शरीर के बराबर में सटाकर रखिए। अब दोनो पैरो को घूटने से मोड़कर, साँस लेते हुए कमर के हिस्से को उपर उठाएँगे ।साँस निकालते हुए कमर को वापिस फर्श पर लाएँगे।
-अभ्यास को साँस के साथ ही दोहराएँगे।
-शुरू में 5-7 बार दोहरा सकते हैं।

लाभ-कमर दर्द में च्मत्कारिक लाभ हैं ।कमर की मासपेशियों को मजबूत कर रकसंचार तेज करता है। कमर की चर्बी को भी कम करता है।
पेट के रोगों में भी लाभप्रद है। मेरुदण्ड को लचीला बनाता है।

  Read More : सेतुबंधासन about सेतुबंधासन