संपर्क : 7454046894
अपने दातो की देखभाल कैसे करें

दांत हमारे शरीर के अनमोल रत्नों में से एक होते हैं। इनके बिना हमारी सुन्दरता अधूरी होती है और साथ में हमारी हंसी भी। दांतों से ही हमारी सुन्दरता बढ़ती है। शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए दांतों का होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि जब हम खाना अच्छे से और चबा कर खाते हैं, तो वो खाना अच्छे से पच जाता है, इसलिए हमें पता होना चाहिए कि दांतों की सफाई और देखभाल कैसे करें ।
दांत भोजन को चीरने और चबाने के काम आते हैं। जब भी हम भोजन करते हैं तब भोजन के पश्चात अगर हम अपने दांत अच्छे से साफ नहीं करेंगे तो भोजन के जो कण हमारे दांतों में रह जाते हैं उनसे दांतों में सडन पैदा हो जाती है इसलिए हमें खाना खाने के बाद अच्छे से अपने दांत साफ़ करने चाहिए। दांतों की देखभाल हम जानते हैं कि दांतों के बिना हमारी सुन्दरता अधूरी होती है, इसलिए दांत के टूट जाते पर हम नकली दांत लगवा लेते हैं, लेकिन अगर हम उन्हीं दांतों की सही से देखभाल करें, तो हमें नकली दांत लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती।
अपने दांतों की देखभाल कैसे करनी चाहिए, आज हम इस बारे में बात करते हैं… खाने के बाद ब्रश खाना खाने के तुरंत बाद हमें ब्रश नहीं करना चाहिए। क्योंकि भोजन में जो एसिड होता है, वो दांतों के एनेम को मुलायम कर देते हैं लेकिन जब हम ब्रश कर लेते हैं, तो वह एनेम खत्म हो जाता है। हमें चाहिए कि खाने के कम से कम एक घंटे तक ब्रश न करे ऐसा करने से एनेम थोड़े कडक हो जाते हैं। सही से ब्रश करें आप को ब्रश करने का तरीका पता होना चाहिए। आप जब भी ब्रश कर रहे हो उसे जोर लगाकर या तेजी से नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आप के मसूड़ों में सूजन पैदा हो सकती है।
धुम्रपान छोड़ें हमारे मसूड़ों के लिए सबसे खतरनाक होता है धुम्रपान। धुम्रपान हमारे दांतों को ही खराब नहीं करता बल्कि इससे हमारे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचता है। धुम्रपान करने से बहुत अधिक मात्रा में बैक्टीरिया हमारे मुंह में ही रह जाते हैं और दांतों व मसूड़ों के संक्रमण हमारे पूरे तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इससे हमारे दिल, दिमाग, और खून वेसेल्स सभी को खतरे का सामना करना पड़ सकता है। चीनी का कम प्रयोग चीनी आप के दांतों का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, इसको खाने से आप के दांत खराब हो जाते हैं। इसलिए जितना हो सके आप को इससे बचकर रहना चाहिए। ठंडा या गर्म न खाएंं अगर आप अपने दांतों को सही रखना चाहते हो तो आप को न तो अधिक गर्म और न ठंडी वस्तु का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आप के दांत खराब हो सकते हैं। दांत को बचाएंं जब भी आप किसी दुर्घटना के शिकार होते हो, तो इस बात पर ध्यान दे कि आपके दांत को चोट न आये। अगर आप के दांत को चोट आ भी जाती है, तो उसे साफ पानी या दूध से धोएं। और उसे डॉक्टर के पास ले जाए। जितनी देर हो सके उसे दूध में ही रहने दे। ये आप के लिए अच्छा होगा।