संपर्क : 7454046894
अंडकोष में गांठ का घरेलू इलाज

अध्ययनों से पता चलता है कि स्पर्माटोसील (अंडकोष में गांठ) के प्राकृतिक इलाज के रूप में कम वसा युक्त संतुलित आहार को अपनाया जा सकता है। इसके अलावा आयोडीन, मैग्नीशियम और क्रोमियम क्लोराइड सहित अन्य सप्लीमेंट का उपयोग भी स्पर्माटोसील (Spermatoceles) के उपचार में योगदान दे सकता है।
अध्ययनों से यह भी ज्ञात हुआ है, कि अंडकोष में गांठ (Spermatoceles) के इलाज में आयोडीन भी एक बहुत प्रभावी एजेंट है। आमतौर पर, शरीर में आयोडीन की कमी सिस्ट के उत्पादन का कारण बन सकती है, इसलिए आयोडीन की मात्रा से भरपूर आहार का सेवन स्पर्माटोसील (अंडकोष में गांठ) के इलाज और रोकथाम को सुगम बना सकता है। यदि सिस्ट (Cyst) विकसित होता है, तो सिस्ट के शीर्ष पर आयोडीन लगाने से इसके आकार में काफी कमी हो सकती है। इसके अतिरिक्त स्पर्माटोसील (अंडकोष में गांठ) के घरेलू इलाज के रूप में निम्न उपाय अपनाये जा सकते हैं:
सूजन को कम करने के लिए दो से तीन दिनों तक आइस पैक से सिकाई करना चाहिए
डॉक्टर की सलाह पर दर्द की दवाओं का सेवन करना चाहिए
सर्जरी के बाद तीन सप्ताह के बीच पुनः परीक्षण प्राप्त करना चाहिए।