संपर्क : 7454046894
नींबू केस्वास्थ्यवर्धक घरेलु उपाय

नीबू छोटा पेड़ अथवा सघन झाड़ीदार पौधा है। इसकी शाखाएँ काँटेदार, पत्तियाँ छोटी, डंठल पतला तथा पत्तीदार होता है। फूल की कली छोटी और मामूली रंगीन या बिल्कुल सफेद होती है। प्रारूपिक (टिपिकल) नीबू गोल या अंडाकार होता है। छिलका पतला होता है, जो गूदे से भली भाँति चिपका रहता है। पकने पर यह पीले रंग का या हरापन लिए हुए होता है। गूदा पांडुर हरा, अम्लीय तथा सुगंधित होता है। कोष रसयुक्त, सुंदर एवं चमकदार होते हैं।
नीबू अधिकांशत: उष्णदेशीय भागों में पाया जाता है। इसका आदिस्थान संभवत: भारत ही है। यह हिमालय की उष्ण घाटियों में जंगली रूप में उगता हुआ पाया जाता है तथा मैदानों में समुद्रतट से 4,000 फुट की ऊँचाई तक पैदा होता है। इसकी कई किस्में होती हैं, जो प्राय: प्रकंद के काम में आती हैं, उदाहरणार्थ फ्लोरिडा रफ़, करना या खट्टा नीबू, जंबीरी आदि। कागजी नीबू, कागजी कलाँ, गलगल तथा लाइम सिलहट ही अधिकतर घरेलू उपयोग में आते हैं। इनमें कागजी नीबू सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसके उत्पादन के स्थान मद्रास, बंबई, बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र हैदराबाद, दिल्ली, पटियाला, उत्तर प्रदेश, मैसूर तथा बड़ौदा हैं।
नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे तेल, पेक्टिन, सिट्रिक अम्ल, रस, स्क्वाश तथा सार (essence) आदि तैयार किए जाते हैं।
- नींबू पर पीसी हुई काली मिर्च छिड़कर तथा ज़रा सा गर्म करने के बाद उस नींबू को चूसते रहने से मलेरिया के बुखार में आराम मिलता है |
- माइग्रेन होने पर नींबू का छिलका पिसने के बाद माथे पर लगाने से माइग्रेन ठीक हो जाता है |
- शहद और नींबू का रस एक-एक चमच मिला कर लेने से दमा ( अस्थमा) में आराम मिलता है |
- प्रतिदिन गुन गुने नींबू की शिकंजी में एक से दो चमच शुद्ध शहद मिलाकर पिने से मोटापा दूर होता है |
- गंजेपन की समस्या में नींबू के रस को पिसकर सर पर लगाने से गंजापन दूर होता है |
- नींबू का रस आधा कप गाजर के रस में निचोड़कर पिने से शरीर में रक्त बढ़ता है और शरीर में खून की कमी दूर होती है |
- नींबू का रस गर्म पानी में मिला कर गरारे करने से गला बैठ गया हो तो खुलता है |
- चेहरे का रंग निखारने और सुंदरता के लिए नींबू का रस नमक में मिला कर स्नान करना चाहिए |
- पेट फूलना , पेट खराब , दस्त, कब्ज जैसी समस्या होने पर नीबू के रस में थोड़ी सी अजवायन, जीरा, हींग, काली मिर्च और नमक मिलाकर पीने से काफी आराम मिलेगा |
- मसुढो में से खून निकलता हो तो नींबू का रस लगाने से खून निकलना बंद हो जाता है |
- लंबी दूरी की यात्रा करने पर ज्यादातर शरीर में बहुत थकान महसूस होती है। ऐसे में एक गिलास पानी में दो नींबू निचोड़कर उसमें 50 ग्राम किशमिश भिगो दें। रातभर भीगने के बाद सुबह किशमिश पानी में मथ लें। इस पानी दिनभर में चार बार पिएं। इससे शक्ति और ताजगी का अनुभव होगा और शरीर की कार्यक्षमता बढ़ेगी |
- अगर चावल बनाते समय चावल थोड़े जल जाएँ तब एक निम्बू काट कर चावल में मिला लें इससे चावल जलने की स्मेल ख़त्म हो जायेगी |