संपर्क : 7454046894
वीर्य रिसाव का कारण प्रोस्टेट समस्याएं

प्रोस्टेट ग्रंथि से सम्बंधित समस्याओं के कारण भी स्पर्म लीकेज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रोस्टेट ग्रंथि वीर्य का उत्पादन करने के साथ-साथ वीर्य को मूत्रमार्ग के माध्यम से लिंग से बाहर निकलने में मदद करती है। हालाँकि प्रोस्टेट कई स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ सकता है, जिनमें प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर की समस्याएँ प्रमुख है।
प्रोस्टेटाइटिस को प्रोस्टेट की सूजन और वृद्धि के रूप में जाना जाता है। इसके प्रमुख कारणों में निम्न को शामिल किया जा सकता है:
जीवाणु संक्रमण (bacterial infection)
तंत्रिका की चोट
प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया और सूजन को ट्रिगर करने वाला कोई भी पदार्थ,
प्रोस्टेट कैंसर का मुख्य कारण अभी भी अज्ञात है। हालांकि, कुछ आनुवंशिक परिवर्तन इस समस्या को ट्रिगर करते हैं। प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर जैसी अन्य प्रोस्टेट समस्याओं की स्थिति में वीर्य रिसाव (semen leakage) के अलावा निम्न लक्षण भी प्रगट हो सकते हैं, जैसे:
पेशाब करने में कठिनाई
श्रोणि क्षेत्र (pelvic area) में दर्द
स्खलन में परिवर्तन
वीर्य में खून की उपस्थिति