संपर्क : 7454046894
गर्भ निरोधक गोलियां लेने से पहले महिला को पता होनी चाहिए ये बातें

लाखों महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भ निरोधक गोलियां का सहारा लेती है। लेकिन बिना डॉक्टर के कंसल्ट के ये गोलियां आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए आज हम आपको गर्भनिरोधक गोलियों को लेने से जुड़ी कुछ ऐसी ही अहम जानकारियां दे रहे हैं जो हर महिला को जरूर पता होना चाहिए।
- गर्भनिरोधक पिल: इन गोलियों को आप अपने मासिक धर्म यानि पीरियड्स के पांचवे दिन ले सकती हैं। पीरियड्स सर्किल आपको पता ही है की 21 दिन का माना जाता है। इसलिए आपको ये हर रोज नियमित समय पर लेनी होगी। तभी ये कारगार सिद्ध होती है।
- सेफ सेक्स: इमरजेंसी या गर्भनिरोधक गोलियों को आप सेफ सेक्स के तौर पर बिल्कुल ना देंखे। बल्कि अनसेफ सेक्स होने पर जल्द से जल्द इमरजेसी पिल जरूर लें ले। वहीं डॉक्टरों का मानना है की महिलाओं को इन पिल्स से जितनी दूरी रखी जाए उतनी दूरी बनाए रखनी चाहिए।
- इमरजेंसी और गर्भनिरोधक गोली में अंतर: ज्यादातर महिलाएं कंफ्यूज रहती है। लेकिन आज हम आपको दोनों के बीच क्या अंतर है बता देते हैं। कॉन्ट्रसेप्टिव पिल वो होती है जिसे आप अपने महीने के अनुसार लेती रहती है। लेकिन इस दौरान जो अगर बिना किसी सेफ्टी के सेक्स कर लेती है। ऐसे में उस इमरजेंसी से बचने के लिए जो पिल इस्तेमाल की जाती है। उसे इमरजैंसी पिल कहते हैं।
- गर्भ निरोधक के साइड इफेक्ट्स: गर्भ निरोधक के कई साइड इफेक्ट्स भी है। जो हम आपको बता दें कि कई महिलाओं को इसको लेने के बाद उल्टियों की शिकायत होती है जो कि काफी कॉमन है। इसलिए ध्यान रखें कि पिल लेने के दो घंटे के अंदर अगर आपको उल्टी हो जाती है तो आपको इसे दोबारा ले लेना चाहिए। नहीं तो गर्भवती होने की संभावना बन सकती है।